
Expert tips for students of class 10th and 12th
जबलपुर। स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की पढ़ाई पूरी हो गई है। परीक्षा भी नजदीक है। ऐसे में स्कूलों में जो साल भर में पढ़ाया गया है उसका पुन: अभ्यास का क्रम फिलहाल चल रहा है। लेकिन एक विषय ऐसा है जिसे सबसे आसान समझा जाता है लेकिन अच्छे नंबर बहुत कम छात्र-छात्राएं पाते है। ये विषय है हिन्दी। हिन्दी में अच्छे अंक लाने के लिए शहर के एक्सपर्ट्स ने कुछ खास टिप्स दिए है, जो पत्रिका द्वारा आपको यहां बताएं जा रहे है...
सबसे अहम लिखावट
हिन्दी एक्सपर्ट मैनेजर ओझा बता रहे हैं हिन्दी के प्रश्न पत्र को सही ढंग से हल करने का तरीका। इन तरीकों और टिप्स पर अमल करके छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में अन्य विषयों के मुकाबले हिन्दी में अधिक अंक प्राप्त कर सकते है। एक्सपर्ट के मुताबिक हिन्दी में सबसे अहम लिखावट होती है और उसके बाद रचनात्मक लेखन पर नंबर मिलने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। एेसे में स्टूडेंट्स पेपर सॉल्व करने के दौरान कुछ गलतियां कर देते हैं, जिनसे बचते हुए पेपर पर फोकस करना उनके ओवरऑल प्रतिशत को सुधार सकता है। 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए ये टिप्स फॉलो करना परीक्षा से पहले उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकता है।
न करें ये गलतियां
अशुद्ध हिंदी या शब्द न लिखें, अंक कट सकते हैं।
राइटिंग एक जैसी व पठनीय ही रखें, हर पेज पर बदलें नहीं।
समय सीमा को ध्यान में रखकर पेपर हल करें।
कोई भी प्रश्न न छोड़ंे, हिन्दी स्कोङ्क्षरग पेपर होता है।
क्या-क्या करें
सबसे पहले बड़े प्रश्न हल करें, जिनमें निबंध, आवेदन पत्र होते हैं।
अपठित गद्यांश और व्याख्या करते समय भाषा का ध्यान रखें।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न 20 अंक के होंगे, उन्हें बाद में हल करें।
हिन्दी के पेपर में राइटिंग पर ही अच्छे अंक मिलते हैं, सफाई से लिखें।
व्याकरण की परिभाषाओं और लेखक-रचना के नाम याद करके जाएं।
शब्द सीमा से अधिक प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं लिखें।
अलंकार, संधि, समास, रस को ध्यान से पढ़कर याद कर लें।
Published on:
19 Feb 2018, 8:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.