2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के मौके, हजारों आजमाएंगे किस्मत

मप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया शेड्यूल, पीएससी के लिए 202, सहायक प्राध्यापक के लिए 2960 पद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 14 Dec 2017, 12:59 AM IST

Chance for become deputy collecter and more try soon

Chance for become deputy collecter and more try soon

जबलपुर. एमपीपीएससी का शेड्यूल जारी होने से अभ्यर्थियों के बीच तैयारी तेज हो गई है। मात्र दो महीने का वक्त बचा है। एेसे में हर कोई चाहता है कि वे इस परीक्षा का हिस्सा बने। इस बार पोस्ट की संख्या में कमी देखते हुए अभ्यर्थियों के बीच निराशा है। हालांकि शहर के विशेषज्ञों का कहना है कि पोस्ट की संख्या संभवत: बढ़ेगी। पीएससी 2017 में भी कम पोस्ट जारी की गई थी, लेकिन आयोग ने बाद में नायब तहसीलदारों सहित कुछ अन्य पोस्ट में वृद्धि कर दी थी। जारी नोटिफिकेशन में २७ पद डिप्टी कलेक्टर के हैं, वहीं 10 पद डीएसपी के हैं। तकरीबन १५ विभागों के विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। विशेषज्ञों की मानें तो परीक्षा में जबलपुर एवं आसपास मिलाकर तकरीबन २० हजार उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। पिछली बार १८ हजार उम्मीदवारों का पंजीयन हुआ था। इस बार कई नए उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

पीएससी: बेहतर स्ट्रेटजी दिलाएगी सफलता

एक्सपट्र्स की मानें तो परीक्षा के लिए 65 दिन बचे हैं। फोकस स्टडी उन्हें सफलता दिलाएगी। जो पुराने स्टूडेंट्स हैं, वे अपने नोट्स के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ की परीक्षाओं के पुराने पेपर्स भी दिखे। प्रीवियस ईयर के पेपर सॉल्व करें। जो अभ्यर्थी पहली बार परीक्षा दे रहे हैं, वह भी पुराने पेपर्स जरूर पढ़ें, इससे उन्हें पेपर के टें्रड का पता चलेगा। प्रॉपर प्लानिंग करें। टाइम मैनेज करें और उसी के अनुसार पढ़े। पढ़ाई के घंटे डिवाइड करें। जनरल स्टडीज के पेपर में अधिक फोकस करने की जरूरत है, क्योंकि मेंस में क्वालिफाई करने के लिए मेरिट उसी से बनती है।

एेसे करें मैनेज

हर दिन के हिसाब से सब्जेक्ट डिसाइड करें। तीन-तीन सब्जेक्ट रोज-रोज पढें। हर सब्जेक्ट के लिए कुछ घंटे निर्धारित करें। प्रतिदिन की तैयारी के साथ-साथ रिविजन के घंटे भी फिक्स करें। सब्जेक्ट की तीन-तीन की ग्रुपिंग करें। एक सब्जेक्ट टफ हो और बाकी आसान सब्जेक्ट चुने। टफ सब्जेक्ट के लिए अधिक घंटे दें। सभी टफ सब्जेक्ट को एक दिन में मत पढ़ें।

सहायक प्राध्यापकों के लिए शहर के तकरीबन २ हजार उम्मीदवार

मप्र लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक पद के लिए २९६० पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। आवेदन २५ दिसम्बर से २४ जनवरी 2018 तक ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। गौरतलब है कि शहर में कई उम्मीदवार हैं, जो यह परीक्षा देने के इंतजार में है। एक्सपर्ट डॉ. अरुण शुक्ला के मुताबिक नेट, सेट और 2009 तक की पीएचडी के अंतर्गत आने वाले तकरीबन दो हजार उम्मीदवार सहायक प्राध्यापक की परीक्षा में बैठेंगे। 5 नवंबर को हुई नेट परीक्षा में शहर से तकरीबन 2750 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो अब परिणाम के इंतजार में है।

106 पद के लिए फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम

आयोग ने फॉरेस्ट सर्विसेज में भर्ती के लिए भी शेड्यूल जारी किया है। 106 पदों के लिए परीक्षा होगी। एमपीपीएससी तथा फॉरेस्ट के लिए एक ही प्रांरभिक परीक्षा 18 फरवरी को होगी। इसके बाद दोनों ही परीक्षाओं के लिए अलग-अलग मेंस परीक्षा और इंटरव्यू ऑर्गनाइज किए जाएंगे।

अब क्रैश कोर्सेज चलाए जाएंगे, जिससे कम समय में अधिक से अधिक पोर्शन कवर करवाया जा सके। स्टूडेंट्स अब पूरे दो महीने स्टडी पर फुल फोकस करें। हम टीचर्स का भी यही प्रयास होगा कि स्टूडेंट्स की तैयारी बेहतर से बेहतर हो। शांडिल्य तिवारी
अभी मात्र २०२ पोस्ट के लिए ही पीएससी का नोटिफिकेशन आया है। यह पद संख्या संभावित है कि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स अब पूरा फोकस स्टडी पर करें। टाइम मैनेजमेंट करें और पूरा शेड्यूल तैयार करें, ताकि ६५ दिन के अंदर टार्गेट पूरा कर पाएं। संदीप तिवारी