7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नाकामी का ‘आरोप बम फोड़ रही, भाजपा लगा रही भड़काने का आरोप

जबलपुर में दोनों प्रमुख दलों के स्थानीय नेताओं ने सम्भाल रखा है मोर्चा

2 min read
Google source verification
कांग्रेस नाकामी का 'आरोप बम फोड़ रही, भाजपा लगा रही भड़काने का आरोप

congress

जबलपुर। पूरे देश, प्रदेश के साथ जबलपुर शहर में भी भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने आरोप-प्रत्यारोप के लिए मोर्चा सम्भाल रखा है। भाजपा पर हमलावर कांग्रेस ने सरकार की कई नाकामियों का जिक्र करते हुए जनयात्रा निकाली। वहीं, भाजपा नेताओं ने पत्रकार वार्ता करके किसानों का भड़काने का आरोप लगाते हुए कांग्र्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।

जबलपुर शहर में राज्य सरकार की नाकामी के खिलाफ युवक कांग्रेस ने जन अधिकार पदयात्रा के माध्यम से विरोध जताया। यह पदयात्रा पाटन से प्रारंभ हुई जो कि तेंदूखेडा, रेहली, सागर, राहतगढ, बेगमगंज, गैरतगंज, रायसेन से होते हुऐ 5 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेगी। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं संभाग प्रभारी अंकित ढेढा की उपस्थिति में यात्रा प्रारंभ हुई। ढेढा ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के वादे में नाकाम साबित हुई है। कोरोना महामारी में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बौनी साबित हुई हैं। नागरिक, युवा, किसान सभी परेशान है जिसे लेकर यह पदयात्रा शुरू की गई है। युवक कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शशांक दुबे ने कहा कि सरकार ने देश के युवा, किसानों, महिलाओं सहित आम जनता को जो सपने दिखाये उन सभी पर असफल रही है। इसे आमजनता तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा, रघु तिवारी, प्रदीप पटेल, टीनू रजक, तीरथ गर्ग, चीनू सिंह, सागर शुक्ला, राजेश विश्वकर्मा, विजय ठाकुर उपस्थित थे।
बेवजह भड़काने का आरोप
वहीं, भाजपा की ओर से कहा गया कि कृषि सुधार विधेयक बिल किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। इस बिल को लेकर कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दल बेवजह का हल्ला कर रहे हैं। वे किसानों को भड़का रहे हैं। यह बिल किसानों को अपनी मर्जी का मालिक बनाएगा। न केवल उनका मुनाफा बढेग़ा बल्कि अन्नदाता सशक्त होंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया ने गुरुवार को रानीताल स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहीं। इस अवसर पर विधायक अजय विश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल, हरेंद्र जीत सिंह बब्बू, महामंत्री संदीप जैन, उपाध्यक्ष रजनीश यादव, सम्भागीय मीडिया प्रभारी रवींद्र पचौरी, नितिन भाटिया उपस्थित थे।