22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘माफिया अभियान में कांग्रेसियों को निशाना बना रही है सरकार’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का आरोप

2 min read
Google source verification
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का आरोप

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का आरोप

जबलपुर। ‘दलितों के यहां नाश्ता करना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का दिखावा है। प्रदेश सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। हमारी सरकार के समय अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों को आवासीय पट्टे दिए गए थे, उनमें से ७० फीसदी को सरकार ने निरस्त कर दिया है या उन्हें बडे़ लोगों ने खरीद लिया है। माफिया विरोधी अभियान में कांग्रेसियों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा नेता कॉलोनी काट रहे हैं।’ ये आरोप राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को जबलपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा में लगाए।
उन्होंने कहा कि सीएम कई मंचों पर प्रदेश के माफिया, गुंडा और बदमाशों को तबाह करने वाला बयान देते हैं। संविधान में किसी मुख्यमंत्री के पास यह शक्तियां नहीं हैं।
जय सियाराम क्यों नहीं कहते भाजपाई
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगाए जाने के बाद ममता बनर्जी के भडक़ने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या में जय सियाराम का नारा दिया था। जयश्री राम की जगह जय सियाराम कहना ज्यादा उचित है।
जबलपुर की उपेक्षा से सम्बंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता भाजपा की सरकार चुनती है, तो कांगे्रस से विकास की अपेक्षा क्यों रखे। यह शहर राजधानी का हकदार था। कांग्रेस के शासनकाल में इसके विकास का बड़ा ध्यान रखा गया। लेकिन, अब वैसी स्थिति नहीं है। पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया भी उपस्थित थीं।
‘पार्टी को मजबूत बनाने के लिए करें मेहनत’
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह ने रविवार को नगर प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। वह सुबह पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया के यहां गए। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों सहित कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने कार्य करने की बात कही। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश यादव,पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्व, नित्यरंजन खम्परिया, जमुना मरावी, तारा पटेल, रमेश चौधरी, अंजू बघेल, संगीता त्रिपाठी, कमलेश यादव, श्वेता दुबे, अतुल त्यागी उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व विधायक कवर्धा राजपरिवार के सदस्य योगीराज ने भी उनसे मुलाकात की। दशमेश द्वार पहुंचकर गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, विवेक अवस्थी, विष्णु शंकर पटेल, राजेंद्र यादव, मुकेश राठौर, रिंकू तिवारी, राशिद सुहेल सिद्दीकी, अभय पटेल उपस्थित थे।