
देशभर में कोरोना संक्रमण का कहर जारी।
जबलपुर। नए साल में जबलपुर में भी शासकीय और अशासकीय कॉलेजों को आंशिक रूप से खोला गया। कॉलेजों में केवल प्रैक्टिकल होंगे। पहले दिन कॉलेजों में छात्रों की संख्या बेहद कम थी। शासकीय मानकुंवर बाई महिला कॉलेज, साइंस कॉलेज, होमसाइंस कॉलेज में 10 से 25 फीसदी छात्र-छात्राएं ही प्रैक्टिकल कक्षाओं के लिए पहुंचे। 1 जनवरी से शुरू हुई कक्षाएं फिलहाल 10 जनवरी तक चलेंगी। यूजी फाइनल इयर और पीजी थर्ड सेमेस्टर की क्लास 10 जनवरी से शुरू होंगी। 25 जनवरी को सभी जिलों के आपदा प्रबंधन की बैठक होगी। उसके बाद कॉलेज को आगे नियमित और क्लास की संख्या बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
रोटेशन पर बुलाया
कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेजों में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के लिए छात्रों को कक्षाओं के आधार पर रोटेशन पर बारी बारी से बुलाया गया है। कक्षाएं शुरू होने के पहले सेनेटाइज किया गया। मानकुंवर बाई महिला कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. बीएन त्रिपाठी ने बताया कि प्रैक्टिकल कक्षाओं में बेहद सीमित छात्राएं पहुंचीं। सोमवार से संख्या बढऩे की सम्भावना है। छात्रों को कॉलेज में तभी प्रवेश दिया जाएगा जब वे प्रैक्टिकल कक्षाओं में शामिल होने के लिए अपने साथ माता-पिता की लिखित अनुमति लाएंगे। प्रेक्टिकल कक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधियां और खेल नहीं किए जाएंगे।
Published on:
02 Jan 2021 07:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
