scriptकरोड़पति बनने का शॉर्टकट: रोज चार घंटे में पचास लाख कमाता है ये आदमी, रोज ढाई करोड़ का कारोबार | crorepati banne ke upay, satta bazar daily update | Patrika News

करोड़पति बनने का शॉर्टकट: रोज चार घंटे में पचास लाख कमाता है ये आदमी, रोज ढाई करोड़ का कारोबार

locationजबलपुरPublished: Jan 06, 2021 04:09:55 pm

Submitted by:

Lalit kostha

करोड़पति बनने का शॉर्टकट: रोज चार घंटे में पचास लाख कमाता है ये आदमी, रोज ढाई करोड़ का कारोबार

crorpati.png

crorepati banne ke upay

जबलपुर। सट्टा किंग बिरजू महेश्वरी लम्बे समय से सट्टे की खाईबाजी कर रहा था। रोजाना उसके यहां दो से ढाई करोड़ का सट्टा लिखा जाता था। पुलिस को भी एक माह पूर्व इसकी जानकारी लग गई थी, लेकिन एक माह बाद मंगलवार को पुलिस उस पर हाथ डाल पाई। पुलिस अब यह कहकर बच रही है कि वह ठिकाने बदलकर काम करता था। मंगलवार को सीएसपी दीपक मिश्रा, एएसआई संतराम समेत अन्य की टीम फ्लैट में पहुंची। पुलिस ने देखा कि वहां गोपाल सदन निवासी बिरजू महेश्वरी के कहने पर उसके गुर्गे न्यू शोभापुर निवासी शैलेंद्र तिवारी, पचपेढ़ी निवासी राजकुमार ठाकुर, एमईएस कॉलोनी निवासी विकास श्रीवास्तव, इंद्रा मार्केट पावर हाउस निवासी निवासी कमलेश यादव और ऋषि यादव, पीएनटी कॉलोनी विजय नगर निवासी अभिषेक मार्को, सदर निवासी आकाश ग्रोशर, रसल चौक निवासी सचिन डेटिया और अमित मिश्रा, सिंघई कॉलोनी निवासी मयंक बनारसी और धवल बनारसी, सदर निवासी अभिषेक पिल्ले, पाटबाबा के पीछे सिविल लाइंस निवासी सिद्धांत सिंह, बरगी निवासी सौरभ सिंह ठाकुर और रांझी बंगाली कॉलोनी निवासी अमित मलिक फोन पर सट्टा लिख रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।