23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाइफ मेडिसिटी अस्पताल में खुलेआम मारपीट, पीडि़त बोला मालिक की पहुंच से पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

लाइफ मेडिसिटी अस्पताल में खुलेआम मारपीट, पीडि़त बोला मालिक की पहुंच से पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद  

less than 1 minute read
Google source verification
life_medicity.jpg

लाइफ मेडिसिटी अस्पताल में खुलेआम मारपीट

जबलपुर। आगा चौक स्थित लाइफ मेडिसिटी अस्पताल के सीनियर एकाउंटेंट ने असिस्टेंट एकाउंटेंट और पीआरओ समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसका यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उससे दस हजार रुपए लूटे। अस्पताल के डायरेक्टर का संरक्षण प्राप्त होने के कारण पुलिस ने मामले में लूट की धाराएं नहीं लगाई। पीडि़त ने बुधवार को एएसपी गोपाल खांडेल को हस्ताक्षरित शिकायत देकर मामले की जांच करने और लूट की धाराएं बढ़ाने की मांग की है।

असिस्टेंट अकाउंटेंट और पीआरओ ने सीनियर अकाउंटेंट से की मारपीट!

माढ़ोताल स्थित दद्दा परिसर निवासी आशीष मिश्रा ने शिकायत में कहा है कि वह लाइफ मेडिसिटी अस्पताल में सीनियर एकाउंटेंट है। वह 23 नवंबर की शाम 5.30 बजे अस्पताल में काम कर रहा था, तभी अस्पताल के असिस्टेंट एकाउंटेंट तुषार चौहान और पीआरओ शांतनु मिश्रा दो अन्य के साथ वहां पहुंचे। दोनों ने उससे मारपीट की और जेब में रखे दस हजार रुपए लूट लिए। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वह एफआईआर कराने लार्डगंज थाने पहुंचा, तो मारपीट की मामूली धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पीडि़त आशीष ने एएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अस्पताल के डायरेक्टर नरेंद्र अग्रवाल व उसके संरक्षण प्राप्त आरोपियों को पुलिस संरक्षण दे रही है। आशीष ने यह भी आंशका जताई कि भविष्य में उक्त लोगों द्वारा उसे नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उधर डायरेक्टर नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि उनका नाम इस मामले में क्यों लिया जा रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

लाइफ मेडिसिटी अस्पताल के एकाउंटेंट आशीष मिश्रा की रिपोर्ट पर असिस्टेंट एकाउंटेंट और पीआरओ पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- अनिल मिश्रा, एसआई, थाना लॉर्डगंज