
jewelry
जबलपुर। ज्वेलरी का सही सिलेक्शन चेहरे के हिसाब से होना चाहिए। फैशन एक्सपट्र्स के मुताबिक हमारे खास चेहरे की जरूरतें भी खास होती हैं, इसलिए चेहरे के हिसाब से ही चीज खरीदनी चाहिए। ज्वेलरी खरीदते समय भी चेहरे की शेप पर ध्यान देना पड़ता है, ताकि वह सूट करे। ज्वेलरी एक्सपट्र्स से जाना कि किस तरह के लुक पर कौन सी ज्वेलरी सूट होती है।
news facts- चेहरे के हिसाब से करें परफेक्ट ज्वेलरी का चुनाव
ओवल शेप-
ओवल (अंडाकार) शेप के चेहरे पर हर तरह की ज्वेलरी सूट होती है, इसलिए ऐसे शेप के चेहरे वाली महिलाओं को ज्वेलरी पसंद करते वक्त ज्यादा सोच-विचार नहीं करना पड़ता है।
स्क्वेयर शेप-
चौकोर चेहरे पर लंबी ज्वेलरी अच्छी लगती है जैसे- हैंगिंग इयरिंग, लंबी चेन आदि। इससे चेहरे की चौड़ाई कम नजर आती है।
रेक्टेंग्युलर शेप-
इस चेहरे के आकार वाली महिलाओं को गोल बटन इयररिंग्स पहनने चाहिए। डेंटी इयररिंग (छोटे टॉप्स या छोटी बालियां) भी ऐसी महिलाओं पर जंचती हैं।
लॉन्ग शेप-
लंबे चेहरे वाली वुमंस पर टॉप्स व चौड़े नेकपीस अच्छे लगते हैं। ऐसी ज्वेलरी से चेहरा कम लंबा लगता है। लंबे इयरिंग नेकपीस न पहनें।
राउंड शेप-
गोलाकार चेहरे वाली वुमंस पर लंबे इयरिंग व लंबे नेकलेस सूट करते हैं। ऐसी ज्वेलरी पहनने से उनका चेहरा लंबा नजर आता है। राउंड शेप की महिलाओं को छोटे इयरिंग सूट नहीं करते, इसलिए हैंगिंग इयरिंग पहनें।
ट्राई एंगल शेप-
इस शेप के चेहरे वाली वुमंस दिल के आकार या पान के पत्ते के आकार वाले झुमके, इयरकफ्स पहन सकती हैं। गले में वे कई लेयर वाले या सिंगल चेन पहन सकती हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
दुबली-पतली महिलाओं को बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी नहीं पहननी चाहिए।
अगर सेहतमंद हैं तो बहुत ही छोटी या गोल ज्वेलरी न पहनें।
चोकोर या बंद गले की ज्वेलरी पहनने से उनको बचना चाहिए जिनकी गर्दन मोटी है। ऐसी ज्वेलरी पहनने से गर्दन अधिक मोटी दिखेगी।
लम्बी गर्दन वाली महिलाएं बहुत लंबे इयररिंग न पहनें। यदि नाक ज्यादा चौड़ी है तो चौड़ी नोज रिंग न पहनें।
Updated on:
2 Nov 2018, 3:19 PM IST
Published on:
2 Nov 2018, 3:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.