
diwali offer on flight
जबलपुर। दीपावली पर पहले फेयर चार से छह गुना तक बढ़ जाता था, लेकिन इस वर्ष दीपावली के दिन और उसके एक दिन पहले और एक दिन बाद एयर फेयर सामान्य है। आलम यह है कि दीपावली के एक दिन पूर्व यानी शुक्रवार को हैदराबाद जबलपुर हैदराबाद फ्लाइट् रद्द रहेगी।
इस बार दीपावली पर सामान्य दिनों की तरह ही है फेयर
हैदराबाद फ्लाइट आज रद्द, मुंबई से भी नहीं आएगी उड़ान
वहीं जबलपुर से मुंबई के लिए तो विमान उड़ान भरेगा, लेकिन मुंबई से जबलपुर नहीं आएगा। पहले से विमानों की कमी से जूझ रहे शहर में एक साथ तीन फ्लाइट्स रद्द होने के कारण इस रूट पर जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को दिल्ली से जबलपुर आने वालों को अधिक फेयर चुकाना पड़ेगा। इस दिन स्पाइस का का फेयर जहां पौने दस हजार रुपए से लेकर पौने नौ हजार रुपए के लगभग है, वहीं एयर इंडिया का फेयर भी साढ़े आठ हजार रुपए से अधिक है।
वहीं दीपावली पर मुंबई से जबलपुर की यात्रा और दीपावली के एक दिन बार रविवार को भी मुंबई से जबलपुर और जबलपुर से मुंबई की उड़ान का फेयर अधिक है। विमान कंपनियां फ्लाइट्स में बुकिंग होने के आधार पर फेयर में इजाफा करती हैं, लेकिन कोविड 19 के चलते इन दिनों फ्लायर्स ज्यादा सफर नहीं कर रहे हैं।
Updated on:
13 Nov 2020 12:17 pm
Published on:
13 Nov 2020 12:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
