30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डुमना विमानतल : एप्रान में पार्क हुआ विमान, दिया वाटर सैल्यूट

डुमना विमानतल : एप्रान में पार्क हुआ विमान, दिया वाटर सैल्यूट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 6 Nov 2022, 1:45 PM IST

dumna1.jpg

,,

जबलपुर. इंदौर से जबलपुर आने वाला इंडिगो का विमान शनिवार सुबह 8.30 बजे डुमना विमानतल पर लैंड हुआ तो उसे वाटर कैनन के माध्यम से वाटर सैल्यूट दिया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बताया गया कि डुमना एयरपोर्ट पर तैयार किए गए आठ एप्रान में से एक में पार्क होने वाला यह पहला विमान है। अभी तक विमानतल पर एक समय में दो विमान खड़े होने पर तीसरे विमान को हवा में चक्कर लगाना पड़ता था। शनिवार से एयरपोर्ट पर एक साथ आठ विमान पार्क किए जा सकेंगे। विमानतल के डायरेक्टर कुसुम दास ने बताया कि अभी तक दो छोटे विमान या एक एयरबस को एक समय लैंड करने की सुविधा थी। कई बार एक समय पर दो से ज्यादा विमानों के पहुंचने पर उन्हें हवा में चक्कर लगाना पड़ता था। नया एप्रान शुरू होने से एक समय में चार एयरबस और चार छोटे एयरक्राफ्ट एक साथ पार्क किए जा सकेंगे।

आठ एप्रान तैयार, एक साथ पार्क हो सकेंगे आठ विमान

412 करोड़ रुपए से हो रहा विस्तारीकरण

डुमना विमानतल का 412 करोड़ की लागत से विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसमें रन-वे की लम्बाई बढ़ाने के साथ ही नए एप्रान, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी की बिल्डिंग समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। टर्मिनल की यात्री क्षमता 50 से बढ़ाकर 500 की जा रही है।

रन-वे की लम्बाई भी बढ़ाई गई

डुमना एयरपोर्ट पर वर्तमान में जिस रन-वे पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ कराया जा रहा है, उसकी लम्बाई 1988 मीटर है। विस्तारीकरण के बाद इसकी लम्बाई 2760 मीटर हो जाएगी। इससे बड़े विमान आसानी से यहां लैंड और टेकऑफ हो सकेंगे।