28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव 2018 : कांग्रेस ने किया अपना नया अध्यक्ष घोषित, गर्माई राजनीति

विधानसभा चुनाव 2018 : कांग्रेस ने किया अपना नया अध्यक्ष घोषित, गर्माई राजनीति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 4 Sep 2018, 2:17 PM IST

  congress

congress

जबलपुर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस समय सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं ये बात भी सामने आ गई है कि चुनाव कांग्रेस उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट देने वाली हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनके फेसबुक पर 15000 लाइक और ट्विटर पर 5000 फॉलोअर्स होंगे। इस बात से ये तो साफ हो गया है कि राजनीति से जुड़ी जानकारियों के अलावा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में सोशल मीडिया एक्टिविटी इस बार कांग्रेस की टिकट दिलवाने में उम्मीदवारों की मदद करेगा।

वहीं इन दिनों भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बीच में घमासान शुरू हो गया है। दोनों ही पार्टियां इन दिनों एक दूसरे पर तंज कस रही हैं। बता दें कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जहां एक और तंज कसने से बाज नहीं आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर बगावती सुर भी छेड़ रखे हैं। सुर भी ऐसी जगह से छेड़े जा रहे हैं जहां पर कांग्रेस बीते तीस सालों से विजय प्राप्त करने में नाकाम रही है। बता दें कि यहां की सीट पर पूरी तरह से एक तरफ कब्जा करने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी का दबदबा रहा है। वर्तमान में उनके पुत्र अशोक रोहाणी विधायक हैं।

घोषित किया था ब्लॉक अध्यक्ष

बता दें कि विधानसभा के खमरिया-रांझी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस कमेटी ने जगतमणि चतुर्वेदी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया था। वहीं बीते सोमवार को ब्लॉक के सुपात्र सदस्य, मंडलम, सेक्टर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं ने एडवोकेट राजेन्द्र मिश्रा को अध्यक्ष निर्वाचित किया। इस संबंध में कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये निर्वाचन कांग्रेस की संविधान की धारा 8(ए) के अनुसार एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुच्छेद पांच (ए) (ए) के अनुसार की गई है। इस बात की जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी दी गई है। वहीं नव निर्वाचित एडवोकेट राजेन्द्र मिश्रा का कहना है कि बूथ स्तर पर गठित की गई कमेटियों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित करेंगे ।

रखी गई है ये शर्त

कांग्रेस ने शर्त रखी है कि वह कांग्रेस के नेताओं को मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी ट्वीट्स को लाइक और रीट्वीट करना होगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सितंबर की 20 तारीख तक मध्य प्रदेश में लगभग 70 से 80 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है। बता दें कि मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति सेट की जानी है। इस मीटिंग के लिए चुनाव अभियान समिति के सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली पहुंच गए हैं।