मनोज ने बताया दोनों गाडिय़ा पूरी तरह से इलेक्ट्रिक रहीं, फिर विचार किया क्यों न एक ऐसी बाइक या स्कूटर तैयार करें जो दोनों पावर से चल सके। इसके बाद तीसरी स्कूटर बनाई, जो अच्छी बनकर तैयार हो गई। चौथी बाइक बनाई जिसमें तीन गाडिय़ों का पूरा अनुभव लगाया और सबसे सफल गाड़ी बनाई। इसमें कुल खर्च 75 हजार का खर्च आया, लेकिन यह सिंगल चार्ज में करीब 100 किमी चलती है। साथ ही इसका पिकअप जोरदार और 60 किमी प्रतिघंटे से दौड़ती भी है। यह बाइक मनोज खुद ही चलाते हैं।