विवाह के बाद वह ससुराल पहुंची ही थी कि पति समेत ससुर राजकुमार, सास सरिता, जेठ राहुल और जेठानी मंजरी ने उसे कम दहेज मिलने का ताना दिया। वे तत्काल से ही उस पर मायके से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। पति ने उससे मारपीट की और बाथरूम में बंधक तक बना दिया। इसके बाद प्रताडऩा का दौर बढ़ता ही गया। १५ मार्च को भी पति ने उससे मारपीट की। कहा कि यदि वह रुपए नहीं लाएगी, तो वह उसे मौत के घाट उतार देगा। रितिका ने यह बात भाई को बताई। भाई रितिका के ससुराल पहुंचा और रितिका को अपने साथ मायके ले गया।