6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सपायर्ड ब्रांडेड साबुन शैम्पू बेच रहे थे, अब रासुका लगाने की तैयारी

एक्सपायर्ड ब्रांडेड साबुन शैम्पू बेच रहे थे, अब रासुका लगाने की तैयारी  
less than 1 minute read
Google source verification
fake soap face cream and beauty products caught in jabalpur

fake soap face cream and beauty products caught in jabalpur

जबलपुर। एक्सपायर घरेलू सामग्री की डेट-रेट बदल कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले तीन आरोपियों प्रकाश उर्फ मजनू चांदवानी, जितेंद्र वाधवानी और अनिल खत्री के खिलाफ जिला दंडाधिकारी ने शुक्रवार को एनएसए में तीन महीने तक निरुद्ध करने का आदेश दिया। तीनों को जबलपुर सेंट्रल जेल में रखा जाएगा।

एक्सपायर्ड घरेलू सामग्री की डेट-रेट बदलने वालों पर रासुका की कार्रवाई
जिला दंडाधिकारी ने आरोपियों को तीन महीने जबलपुर जेल में निरुद्ध करने का आदेश जारी किया
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि गोहलपुर में दर्ज मामले में प्रकाश चांदवानी और माढ़ोताल में दर्ज प्रकरण में जितेंद्र वाधवानी व अनिल खत्री आरोपी हैं। तीनों मिलकर लम्बे समय से गोदामों में नकली और एक्सपायर सामग्री की डेट व रेट बदलकर बाजार में सप्लाई करते थे। आरोपी नकली सामग्री को ब्रांडेड नाम वाली पैकिंग कर भी बेचते थे। प्रकरण में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, उपसंचालक खाद्य एवं आषधी प्रशासन के प्रतिवेदन भी प्राप्त किया गया। आरोपी लम्बे समय से आर्थिक लाभ के लिए ये कृत्य कर रहे थे। साक्ष्यों और सभी पक्षों के कथन के बाद जिला दंडाधिकारी ने तीनों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करते हुए तीन महीने के लिए जबलपुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध करने का आदेश जारी किया।