30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के सीजन में बिक रहे नकली कपड़े, यहां पांच नामी दुकानों में पड़ा छापा- देखें वीडियो

शादी के सीजन में बिक रहे नकली कपड़े, यहां पांच नामी दुकानों में पड़ा छापा- देखें वीडियो  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 21 Apr 2022, 1:44 PM IST

famous raymond

famous raymond

जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र की पांच कपड़ा दुकानों पीपल वाला शॉप, रानी साहिबा, विजयश्री शोरूम, आंनद कटपीस एंड गारमेन्ट््स और मीनाक्षी बाम्बे कटपीस एम्पोरियम में नामी कम्पनी रेमंड के नकली कपड़े बेचे जा रहे थे। कम्पनी के प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत बुधवार को लार्डंगंज पुलिस से की। पुलिस ने एक के बाद एक पांचों दुकानों में दबिश दी और वहां से भारी मात्रा में नकली कपड़े जब्त किए। मामले में दुकान संचालकों के खिलाफ लार्डगंज थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

छापे की कार्रवाई
दुकान संचालकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
दुकानों में बिक रहे थे नामी ब्रांड के नकली कपड़े

पुलिस ने बताया कि मुंबई निवासी मनोज गणपत पई ने शिकायत की, कि पीपल वाला शॉप, रानी साहिबा, विजयश्री शोरूम, आंनद कटपीस एंड गारमेन्ट््स और मीनाक्षी बाम्बे कटपीस एम्पोरियम में नामी कम्पनी रेमंड के नकली कपड़े ग्राहकों को बेचे जा रहे है। पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों दुकानों में दबिश दी। तो दुकान संचालक और कर्मचारियों में हडकंप मच गया।

पुलिस ने मनोज गणपत के साथ कपड़ो की जांच की, तो पांचों दुकानों में कम्पनी के नकली कपड़े मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने उक्त दुकानों के संचालकों शरद समैया, सोभित समैया, अंकित जैन, अमित जैन और संदीप पोद्दार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दुकानों से जब्त कपड़ों को जांच के लिए भी भेजा जाएगा।


नामी कंपनी रेमंड के नाम पर नकली कपड़े बेचे जा रहे थे। कंपनी के प्रतिनिधी की शिकायत पर पुलिस ने पांच दुकानों मं कार्रवाई की। वहां से भारी मात्रा में ब्रांड के नकली कपड़े जब्त किए गए है। दुकान संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
- प्रफुल्ल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी