7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता ने बिना बताए खर्च कर दिए 40 हजार, बेटे से विवाद के बाद दोनों ने लगा ली फांसी

ह्रदय विदारक घटना: मझगवां के फनवानी गांव में पेड़ों पर लटके मिले शव किसान पिता-पुत्र ने फंदे से लटक कर दी जान

less than 1 minute read
Google source verification
suicide.jpg

Farmer father and son commit suicide in Madhya pradesh

जबलपुर। मझगवां के फनवानी गांव निवासी किसान पिता-पुत्र ने शनिवार सुबह खेत की मेड़ पर लगे पेड़ों पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने उन्हें फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मझगवां पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि पिता-पुत्र में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। मझगवां पुलिस ने बताया कि फनवानी गांव निवासी चतुर्भुज पटेल (52), पत्नी पोती बाई (48) और बेटे सरमन पटेल (28) के साथ रहता था। शुक्रवार रात पैसों की बात पर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों सो गए। शनिवार सुबह दोबारा पैसों को लेकर उनमें विवाद हुआ। इसके बाद सरमन करीब 9.30 बजे घर से निकला और खेत में जाकर मेड़ पर लगे पेड़ पर फंदे से लटक गया। पुलिस के अनुसार इसके कुछ देर बाद चतुर्भुज घर से निकला और उसने भी थोड़ी दूरी पर दूसरे पेड़ पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

इसलिए हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार चतुर्भुज के परिवार की 20 ढिसमिल जमीन है। इसमें से चार ढिसमिल में चतुर्भुज और उसका बेटा सरमन खेती करते थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उन्होंने हाल ही में धान बेचा था। उपज बेचने से मिले पैसों में से चतुर्भुज ने सरमन को बताए बिना लगभग 30-40 हजार रुपए खर्च कर दिए थे। इसी बाद पर उनमें विवाद हुआ था।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धान बेचने के बाद चतुर्भुज ने 30-40 हजार रुपए खर्च कर लिए थे। इस पर उसका बेटे सरमन के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पहले बेटे और फिर पिता ने फंदे लगाकार जान दे दी।
- अन्नीलाल सैय्याम, थाना प्रभारी, मझगवां