5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौराहे पर युवकों के बीच फिल्मी स्टाइल में हुई फायटिंग, मच गई भगदड़

आईएसबीटी के समीप दीनदयाल चौक पर भिड़े दो गुट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 22 Nov 2018, 9:05 PM IST

filmi style fighting youngsters

आईएसबीटी के समीप दीनदयाल चौक पर भिड़े दो गुट

जबलपुर। जुआ फड़ की रंजिश को लेकर बुधवार रात दीनदयाल चौक पर दो गुट आपस में भिड़ गए। उनके बीच फिल्मी स्टाइल में फायटिंग हुई। इसके बाद दोनों ओर से डंडे व हथियार निकल आए। देखते ही देखते युवक एक दूसरे पर टूट पड़े। चौराहे पर भगदड़ मच गई। लोग दहशत में आ गए। हैरानी की बात यह है कि चौराहे पर तैनात रहने वाले पुलिस के दल को इस बात की भनक तक नहीं लगी। लोगों यहां वहां छिपकर खुद को बचाया। बताया गया है कि घटना में एक पक्ष के पेट में चाकू लगी है। वहीं दूसरे पक्ष से पार्षद पुत्र के हाथ में चोट आयी है। माढ़ोताल पुलिस ने चाकू से घायल युवक को मेडिकल में भर्ती कराया है। उसकी शिकायत पर हत्या के प्रयास का तो दूसरे पर धारा 324 भादंवि का प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया गया है कि दोनों पक्ष किसी पुराने विवाद पर समझौता करने के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन बात बनने की जगह और बिगड़ गई।

धकेला और टूट पड़े
माढ़ोताल पुलिस के अनुसार कुछ युवकों ने रात में माढ़ोताल आईटीआई निवाासी 19 वर्षीय गोपी नामदेव को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना पर थाने का दल मेडिकल पहुंचा। यहां भर्ती गोपी नामदेव ने पुलिस बताया कि वह अपने साथी राजा पटेल, प्रमेश ठाकुर, अनूप पटेल, गोलू गिरी व अम्बर पटेल के साथ दीनदयाल चौक चाय पीने गया था। इसी दौरान रात करीब 10 बजे वारिश मिश्रा व उसके 3 साथी मिले, वारिश मिश्रा यह बोलते हुए कि बहुत गुण्डा बनता है, उसे तेज धक्का दे दिया। इसके बाद सभी ने एक राय होकर उसके साथ गालीगलौज की व उस पर चाकू से हमला कर दिया। दोस्त राजा पटेल एवं प्रमेश ठाकुर ने बीच बचाव किया तो वारिश और के साथियो ने हाथ-मुक्कों व चाकू से हमला कर राजा पटेल एवं प्रमेश ठाकुर को भी घायल कर दिया। उसके दोस्त उसे मेडिकल कालेज ले आये और यहां उसे भर्ती कर लिया गया है। गोपी को गंभीर चोटें हैं। वहीं घायल राजा पटेल एवं प्रमेश ठाकुर को उपचार हेतु प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती हैं। गोपी नामदेव की रिपोर्ट पर धारा 294,323,324,307,506,34 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष का यह आरोप
इसी प्रकार दूसरे पक्ष के जगदीश अखाड़ा, रानीताल निवासी 22 वर्षीय सतेन्द्र उर्फ सत्तू साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने परिचित वारिश मिश्रा, नामी जैन, लकी साहू के साथ दीनदयाल बस स्टैण्ड मे विनय चाय दुकान मे चाय पी रहा था। इसी वक्त गोलू गिरी, राजा पटेल, गोपी नामदेव एवं प्रमेश ठाकुर आये एवं गालीगलौज करने लगे। उन्हे गालीगलौज करने से मना किया तो चारों कहने लगे कि तू भी बडा गुण्डा बनता है, विरोध करने पर गोलू गिरी ने उस पर चाकू से हमला कर पैर मे चोट पहुचा दी। अनंत चौबे एवं लकी साहू ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी सभी ने उन पर भी हमला कर दिया। सभी को पैरों व पेट में चोट आई है। बताया गया है कि 4 दिन पूर्व वारिश मिश्रा का गोपी नामदेव से विवाद हुआ था। सत्तू वारिश का दोस्त है। इसी बुराई पर से उसके साथ सभी ने मारपीट की है। सतेन्द्र साहू की रिपोर्ट पर धारा 294,323,324,,506,34 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया है।