
Horrific Accident :मध्य प्रदेश के जबलपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो ट्रकों के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत के बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह पूरी घटना बरेला थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर जबलपुर मार्ग में देर रात यह हादसा हुआ है। जहां दो ट्रक आपस में टकरा गए। भिड़ंत के बाद दोनों ही ट्रकों में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे में तीन अन्य लोग भी बुरी तरह से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी। वहीं घायलों को इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Updated on:
14 Jul 2024 10:07 am
Published on:
14 Jul 2024 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
