16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAPE-प्रेमी से समझौता का झांसा देकर महिला की सागर में जबरन करायी शादी, बंधक बनाकर दुराचार

महिला ने डायल 100 को सूचना दे, खुद को करायी मुक्त, मामले में महिला सहित चार आरोपित बनाए गए

2 min read
Google source verification
rape

RAPE-प्रेमी से समझौता का झांसा देकर महिला की सागर में जबरन करायी शादी, बंधक बनाकर दुराचार

जबलपुर. प्रेमी के साथ अनबन होने के बाद समझौता कराने का झांसा देकर महिला सहित एक व्यक्ति ने दो बच्चों की मां का अपहरण कर सागर निवासी एक युवक से जबरन शादी करा दी। शादी करने वाला युवक दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। संयोग से पीडि़ता के हाथ मोबाइल लगा और उसने डायल 100 को सूचना दे खुद को मुक्त कराया। मामले में सागर की गोपालगंज पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी गढ़ा थाने को ट्रांसफर कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता शादी-शुदा है और उसके नौ साल व पांच साल के दो बेटे हैं। तीन साल पहले पति से अनबन होने के बाद से वह गढ़ा क्षेत्र में रह रही है। मोहल्ले के ही दिनेश केवट के साथ उसके प्रेम सम्बंध हैं। दिनेश केवट ने कुछ दिन पहले उससे शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद से दोनों के बीच अनबन हो गयी थी। पीडि़ता के मुताबिक सात फरवरी को त्रिपुरी चौक पर एक महिला व एक व्यक्ति कार से पहुंचे और दिनेश से समझौता कराने का झांसा देकर उसे बिठा लिया। वे कार से लेकर उसे बेलखेड़ा ले गए। वहां एक व्यक्ति कार में और सवार हुआ। तीनों उसे सागर के बम्होरी (बिलहरा) गांव निवासी रीतेश मिश्रा के घर ले गए और जबरन उसके साथ शादी करा दिए। पीडि़ता के मुताबिक महिला व उसके साथियों ने रीतेश से पैसे भी लिए थे। तीनों उसे छोडकऱ चले गए। इस बीच रीतेश द्वारा उसे बंधक बनाकर दो दिनों तक दुष्कर्म किया जाता रहा। जबकि उसने अपने बच्चों और पहले से शादी-शुदा होने का हवाला देती रही।

डायल-100 से मांगी मदद

पीडि़ता के हाथ रविवार को रीतेश का मोबाइल लग गया। उसने डायल 100 पर फोन लगाकर मदद मांगी। पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे मुक्त कराया और रीतेश को गिरफ्तार कर लिया। गोपालगंज पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर केस डायरी गढ़ा को ट्रांसफर की थी। रविवार देर रात गढ़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीडि़ता के मुताबिक वह महिला और उसके साथ वाले दोनों व्यक्तियों के नाम नहीं जानती, लेकिन पहचान लेगी।