16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में फिर हुई शर्मसार कर देने वाली घटना, 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म

आरोपी युवक भी नाबालिक, बच्ची की हालत खराब थी

2 min read
Google source verification
Rape

दुष्कर्म

मिर्ज़ापुर. यूपी में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लोगों को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं घटती रहती है। योगी सरकार दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बहुत प्रयत्न किए लेकिन ये घटनाए लगातार तूल पकड़ते ही जा रही है। यूपी के मिर्जापुर में अभी हाल ही जिले को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं हुई थी। जिसमें मिर्जापुर के छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जिसके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना विन्ध्याचल के स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि जिले में शर्मनाक घटना घटी जब पड़ोसी युवक ने किया छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामला विंध्यचाल थाना क्षेत्र का है। विन्ध्याचल के स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने एक व्यक्ति के नाम लिखित तहरीर कोतवाली में दिया है। जिसमें पड़ोसी एक युवक पर उनकी नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी संदीप पासी को गिफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-अधिकारियों से बंद कमरे ही मुलाकात करते रहे योगी के मंत्री, नहीं आई जनता की याद

पीड़ित बालिका के माता व पिता दोनों विकलांग है। उसकी मां के अनुसार आरोपी की मां ने बच्ची को चाभी देकर ऊपर छत पर भेजा और कुछ देर पश्चात जब बच्ची नीचे आई तो रो रही थी और उसने दर्द की शिकायत की, उसके कपड़े पर कुछ खून भी लगा हुआ था। अंतर्वस्त्र उतार कर देखने पर उसको खून का रिसाव हो रहा था। वही विंध्याचल थानाध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले कि जांच कि जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग