scriptरेत की खूनी जंग: भाजपा की पूर्व विधायक के बेटे का खूनी संघर्ष, 70 हथियारबंद साथियों के साथ चलाई गांव वालों पर गोलियां | Former BJP MLA's son firing at villager's in jabalpur, sand mafia | Patrika News

रेत की खूनी जंग: भाजपा की पूर्व विधायक के बेटे का खूनी संघर्ष, 70 हथियारबंद साथियों के साथ चलाई गांव वालों पर गोलियां

locationजबलपुरPublished: Jul 14, 2020 11:50:13 am

Submitted by:

Lalit kostha

रेत की खूनी जंग: भाजपा की पूर्व विधायक के बेटे का खूनी संघर्ष, 70 हथियारबंद साथियों के साथ चलाई गांव वालों पर गोलियां

sand.png

Former BJP MLA’s son

जबलपुर। बेलखेड़ा के कूड़ाकला गांव में रविवार रात रेत के बवाल में फायरिंग, मारपीट, तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस ने सोमवार को पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे गोलू सिंह सहित 23 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 323, 307, 120 बी, 427, 188 भादवि एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने ग्रामीणों के हत्थे चढ़े बेलखेड़ा पथरिया निवासी सिल्लू जैन को गिरफ्तार कर 315 बोर की बंदूक जब्त की। इसी गांव के बांके को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गांव में 50 का बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम झांसी (यूपी) गई है। गोलू सहित अन्य आरोपियों की तलाश में रविवार रात ही पुलिस की टीम ने पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह की बेलखेड़ा स्थित बखरी में दबिश दी। वहां कोई आरोपी नहीं मिला।

फायरिंग, मारपीट, तोडफ़ोड़ का मामला: प्रतिभा सिंह की बखरी पर भी पुलिस ने दी दबिश

 

pratibha_singh.jpg

गांव के ज्यादातर लोग रेत के कारोबार में
कूड़ाकला गांव के पास नर्मदा के घाट से रेत निकासी की शासकीय नीलामी हो चुकी है। विभिन्न घाटों में कई लोग मिलकर रेत निकासी का काम रॉयल्टी व टोकन के माध्यम से कर रहे हैं। कूड़ाकला गांव में लगभग 60 घरों में ट्रैक्टर है। यहां के लोगों की आजीविका रेत पर निर्भर है। घाट से रेत निकाल कर प्राथमिक स्कूल के डम्पिंग ग्राउंड तक पहुंचाते हैं।

अपना हाईवा लगाने की जिद पर अड़ा गोलू
शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे अनुराग सिंह उर्फ गोलू सिंह खुद का हाईवा लगाने की जिद पर अड़ा है। रविवार दोपहर तीन बजे के लगभग गोलू ने मुनीम सुन्नू सेन के मोबाइल से गांव के लाल सिंह को कॉल कर ट्रैक्टर-ट्रॉली बंद करने की धमकी दी। रात में 30 वाहनों से 60-70 लोग पहुंचे और फायरिंग, तोडफ़ोड़, बलवा करते हुए ग्रामीणों से मारपीट की। राजकुमार के मुताबिक गोलू सिंह ने उस पर फायर किया। गोली उसके साले आशीष राजपूत के कलाई में लगी।

 

sand.jpg

नामजद मामला
गोलू सिंह व सुन्नू सेन निवासी बेलखेड़ा, सिल्लू सेठ जैन निवासी बेलखेड़ा पथरिया, चिंटू महराज निवासी बेलखेड़ा, आलोक जैन निवासी शहपुरा, अमित टेहनगुरिया निवासी शहपुरा, दिनेश पटेल निवासी नीमखेड़ा, अरविंद निवासी शहपुरा, मयंक सिंह निवासी पोड़ी, भूमिका गाड़ी वाले मयंक सिंह के साथी का साथी पप्पू, यशपाल, रंजीत पटेल, चिंकू ठाकुर, अमित जैन, संतराम महराज, विपिन भुर्रक, चुन्नू भैया, पुष्पराज लोधी, अजय सिंह, रूप सिंह उमरिया, पिंकू ठाकुर पिपरिया और सतेंद्र ठाकुर सहित उनके 40-50 समर्थक पर प्रकरण दर्ज किया।

नियमों की धज्जियां
कूड़ाकला की वैध खदान 15 जून को ही बंद करा दी गई है। बावजूद यहां रेत खनन कराया जा रहा था। इसकी जानकारी खनिज विभाग से लेकर स्थानीय पुलिस को भी थी। यहां से रेत खनन कर कूड़ाकला गांव के स्कूल और गोकला में डम्प किया जा रहा था। जबकि ये नदी से दो से ढाई किमी के अंदर है। नियम के अनुसार पांच किमी के बाहर ही रेत डम्प की जा सकती है।

 

sand.jpg

गोलू सहित सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए आधा दर्जन से अधिक टीमें लगाई गई हैं। गुंडागर्दी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
– सिद्धार्थ बहुगुणा, एसपी

ये जब्त किया
पुलिस ने दो बंदूक, कारतूस जब्त किया। इसके अलावा आरोपियों के गांव में छूट गए वाहन एमपी 20 सीएच 6267, एमपी 19 सीए 7462, और एमपी 20 सीजे 6399 को जब्त किया। इसमें वाहन एमपी 19 सीए 7462 शिवा ठाकुर का है, जिसे कुछ समय पहले ही हत्या के प्रयास मामले में बेलखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सुबह कराया गया मुलाहिजा
घायल राजकुमार, उनके साले आशीष सहित सभी छह घायलों का सोमवार को मेडिकल में मुलाहिजा कराया गया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए आधा दर्जन पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

200 डम्पर रेत जब्त किया
खनिज विभाग ने कूड़ाकला गांव के कालूराम बसोड़ के खेत में 200 डम्पर रेत जब्त की। जिला दंडाधिकारी कोर्ट में 50 हजार रुपए जुर्माने का प्रकरण दायर किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो