ज्योतिर्विद जनार्दन शुक्ला का कहना है कि इस वर्ष शुभ संयोग है। हरतालिका और गणेश चतुर्थी, दोनों सोमवार को हैं। ज्यादातर पंचाग में तीज के व्रत के लिए सोमवार को श्रेष्ठ बताया गया है। इस संयोग के कारण इस बार मध्यान्ह से शाम तक के बीच में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना होगी। रात में महिलाएं हरितालिका पूजन करेंगी।