
Girls kabaddi competition
कटनी । शहर के अग्रणी महाविद्यालय तिलक कॉलेज में संभाग स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। कॉम्पीटिशन का शुभारंभ को विधायक संदीप जायसवाल ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर कराया। इस दौरान विधायक ने खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन का आह्वान किया। विधायक ने विद्यार्थी जीवन में खेल का महत्त्व भी बताया। इस कॉम्पीटिशन में 7 जिलों की गल्र्स खिलाड़ी पहुंची हैं।
इस प्रतियोगिता में कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट की खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहीं हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुधीर खरे, जनभागीदारी अध्यक्ष सुभद्रा सोनी, हेमलता गर्ग, डॉ. चित्रा प्रभात, डॉ. सुनील बाजपेयी, डॉ. विनय बाजपेयी, प्राफेसर एसबी भारद्वाज, कुमुद श्रीवास्तव, शंकरलाल तिवारी, डॉली लचरवार, नीरज खरे, सागर पटेल, नंदनी मांझी, रोशनी पांडे, प्रणव मिश्रा, सुशील मिश्रा, ज्ञानेंद्र, आयोजक समिति के डॉली लचरवार, सुनील चक्रवर्ती, विवेक चौबे, डॉ. आशीष पांडे, प्रवीण जग्गी, सहित बड़ी संख्या में निणार्यक आलोक जोसफ, अर्चना मनोध्या, राजकिशोर पटेल, अनूप श्रीवास, तपन जॉर्ज, रहे।
कटनी-छिंदवाड़ा व सिवनी ने जीते मैच
संभाग स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मुकाबला बालाघाट और छिदवाड़ा के मध्य खेला गया। छिंदवाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19-31 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला कटनी और मंडला के मध्य खेला गया। दोनों ही टीमों की खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच देख रहे दर्शक भी ताली बजाकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते नज आए। कटनी ने शुरुआती दौर से ही प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाकर रखा। हालांकि मंडल भी आक्रामक दिखी, लेकिन आक्रामकता काम नहीं आई और 21-33 से कटनी ने शानदार जीत दर्ज का सेफा में प्रवेश किया। तीसरा मुकाबला नरसिंहपुर और सिवनी के मध्य खेला गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सिवनी ने 36-19 से जीत दर्ज की। यह नाक आउट मैच खेले जा रहे हैं। जबलपुर सीधे सेमीफाइनल मुकाबला खेल रही है। शनिवार को सेफा और फाइनल मुकाबले होंगे। इस दौरान खिलाड़ी व खेल प्रेमियों ने गल्र्स का उत्साहवर्धन किया।
Published on:
29 Sept 2018 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
