30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूगल और फेसबुक दे रहा लाखों रुपए की नौकरी, ये युवा पहली पसंद

गूगल और फेसबुक दे रहा लाखों रुपए की नौकरी, ये युवा पहली पसंद  

2 min read
Google source verification
google

google facebook million packages jobs

जबलपुर। ट्वैल्थ के बाद स्टूडेंट्स के पास सबसे बड़ा कन्फ्यूजन सब्जेक्ट सलेक्शन का होता है। अक्सर स्टूडेंट्स एेसे सब्जेक्ट्स का सलेक्शन करने की चाह रखते हैं, जो कि उन्हें ग्रेजुएशन कम्प्लीट होते-होते तक जॉब दिलवा सके। हमेशा स्टूडेंट्स वक्त की डिमांड को ध्यान में रखते हुए किसी भी कोर्स का चुनाव करते हैं। इस बार भी आइटी सेक्टर से जुडऩे के लिए वे डिफरेंट कोर्सेज की जानकारी जुटाना पसंद कर रहे हैं। शहर में एेसे यंगस्टर्स की संख्या ज्यादा है जो कि आइटी फील्ड से जुड़कर डिफरेंट कॅरियर बनाना चाहते हैं।

आइटी सेक्टर अब भी हॉट, सर्च इंजन और सोशल मीडिया से जुडऩे की चाह

काउंसलिंग में मिल रही हर जानकारी
शहर के इन दिनों गवर्नमेंट कॉलेजों के साथ प्राइवेट कॉलेजों में भी कॅरियर काउंसलिंग का दौर चल रहा है। एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स अब हर विषयों को बारीकी से जानने के बाद ही वे विषय को चुन रहे हैं। कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण शुक्ल ने बताया कि शहर में ज्यादातर स्टूडेंट्स अब आइटी सेक्टर की ओर कॅरियर बनाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसके लिए वे हर कोर्स की जानकारी भी जुटा रहे हैं।
एप्स और सॉफ्टवेयर की डिमांड- टेक्नोलॉजी के इस बदलते समय के साथ अब स्टूडेंट्स और पैरेंट्स भी डिजिटल युग में कॅरियर मेकिंग के टार्गेट को समझ चुके हैं। एेसे में एंड्रायड, विंडोज और आइओएस वर्जन के लिए एप्लिकेशन डवलपिंग में भी कॅरियर बेस्ट है।

इस तरह के कोर्सेज
- एथिकल हैकिंग
- साइबर सिक्योरिटी
- साइबर लॉ
- हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग
- एप डवलपिंग
- सॉफ्टवेयर डवलपिंग

स्टूडेंट्स के पास एेसे ऑप्शन
कम्यूटर प्रोग्रामिंग- इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए स्टूडेंट्स टेक्निकल डिग्री के साथ कम्यूटर डिप्लोमा भी प्राप्त कर सकते हैं।
हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग- इन दिनों हर कम्पनी और संस्थानों में हार्डवेयर और नेटवर्किंग के जुड़े लोगों को हायर किया जाता है।
मल्टीमीडिया- ऑडियो-विजुअल, ग्राफिक, एनिमेशन और वीडियो मेकिंग के लिए मल्टीमीडिया से जुड़े कोर्स स्टूडेंट्स का कॅरियर बना रहे हैं।
कम्यूटर कंसल्टेंसी- इसमें कम्यूटर पैकेजेस से जुड़ी जानकारी को लोगों तक पहुंचाकर बिजनेस किया जा सकता है।

प्रोफेशनल कोर्सेज भी हिट
डिग्री कोर्सेज के साथ अब प्रोफेशनली स्ट्रॉन्ग होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्सेज भी रास आ रहे है। इसके चलते वे आइटी फील्ड से जुड़े डिफरेंट कोर्सेज को डिग्री स्टडी के साथ कम्प्लीट करना भी बेहतर समझ रहे हैं। काउंसलिंग के दौरान इस तरह के कॅरियर प्लानिंग के बारे में भी युवा जानकारी जुटा रहे हैं।

अब गूगल और फेसबुक पर भी जॉब
सोशल मीडिया इन दिनों युवाओं का सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है। इसमें खास बात यह है कि अब लोगों के पास आइटी फील्ड से जुड़ते हुए गूगल और फेसबुक में भी नौकरी करने के मौके मिल रहे हैं। हाल ही में गूगल और फेसबुक के लिए निकलने वाली नौकरियों ने भी युवाओं को मोटिवेट करने का काम किया है।