साल 2025 में नए कैलेंडर जारी होने से हर महीने के पहले शनिवार की छुट्टी घोषित की गई है। जिसमें 12 छुट्टियां बढ़ गई हैं। जिससे अब जिला कोर्ट में तीसरे शनिवार के साथ पहले शनिवार को भी बंद रहेगा। दरअसल, यह भी बताया जा रहा है कि कोर्ट कर्मचारी संघ के द्वारा लंबे समय से पहले शनिवार की छुट्टी घोषित करने की मांग की जा रही थी। जिसपर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत की ओर से मुहर लगा दी गई है।