scriptBreaking News यहां टू और फोर व्हीलर की जमकर हो रही बिक्री | Groth in Two and four wheeler sales breaking hatras mp election ipl | Patrika News

Breaking News यहां टू और फोर व्हीलर की जमकर हो रही बिक्री

locationजबलपुरPublished: Oct 16, 2020 06:34:10 pm

Submitted by:

virendra rajak

एजेंसियों ने शुरू की तैयारियां

bike.jpg

photo symbolic

आरटीओ में भी जल्द से जल्द रजिस्ट्रेश कार्ड देने की होगी कोशिश


जबलपुर, कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के कारण बाजार में मंदी आ गई थी, लेकिन एक बार वाहनों के बाजार में फिर बूम आने लगा है। दुपहिया वाहन हों या चार पहिया, सभी की खरीदी जोरों पर है। नवरात्र, दशहरा और दीपावली पर वाहनों की बिक्री का ग्राफ कई गुना तक बढ़ सकता है। यही कारण है कि सभी अपने-अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे है। वाहनों की बिक्री के बाद जल्द से जल्द वाहन मालिक को रजिस्ट्रेशन कार्ड मुहैया करा दिया जाए, इसके लिए आरटीओ में कवायद शुरू हो गई है। बैठकों का दौर जारी है, तो वहीं कर्मचारियों को जल्द काम करने की ट्रेनिंग भी दी जाने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार वाहनों का बाजार पिछले वर्ष की दीपावली का रिकॉर्ड तोड़ेगा।
दुपहिया वाहन
माह-2019-2020
जनवरी-6034-3907
फरवरी-5387-2644
मार्च-5333-4837
अप्रेल-3801-01
मई-5670-748
जून-4949-6542
जुलाई-5344-5249
अगस्त-1254-579
चारपहिया वाहन
माह-2019-2020
जनवरी-550-651
फरवरी-930-405
मार्च-1137-901
अप्रेल-762-04
मई-999-51
जून-652-1141
जुलाई-909-952
अगस्त-305-245
स्कूल कॉलेज भी खुलने लगे
अधिकतर दुपहिया वाहनों की खरीदी करने वाले स्कूल से निकलकर कॉलेज जाने वाले छात्र छात्राओं के लिए होती है। अब तक स्कूल व कॉलेज बंद थे, लेकिन धीरे-धीरे इन्हें खोलने प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसलिए दीपावली पर दुपहिया वाहनों की जमकर बिक्री हो सकती है।
01 अप्रेल 2018 से 31 मार्च 2019 तक वाहनों की बिक्री
मोपेड़- 1528
बाइक-35852
स्कूटर-22205
जीप-05
कार-8875
बस-584
कुल-69049
यह भी है बड़ा कारण
कोरोना संक्रमण के चलते लोग ट्रेन और बसों में यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। टैक्सी संचालक मनमाना किराया ले रहे हैं। यही कारण है कि लोगों ने चार पहिया वाहनों की जमकर खरीदी की। वहीं दूसरी तरफ शहर में भी मेट्रों बसों और ऑटो का संचालन सीमित संख्या में हो रहा है। ऐसे में संक्रमण के डर से शहर के लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग नहीं कर रहे। एक यह भी कारण है कि दुपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी है।
01 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2012 तक वाहनों की बिक्री
मोपेड़- 1364
बाइक-37582
स्कूटर-21122
जीप-01
कार-9177
बस-584
कुल-69476
हाईवे पर बढ़ गया टै्रफिक
सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों टै्रफिक बढ़ गया है। चार पहिया वाहनों की नेशनल और स्टेट हाईवे में भरमार हो गई है। हाईवे पर दौडऩे वाले अधिकतर वाहन नए हैं।
वर्जन
दुपहिया और चार पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। नवरात्र, दशहरा और दीपावली के बार वाहनों के रजिस्ट्रेशन का ग्राफ आम दिनों की अपेक्षा दो से तीन गुना तक हो जाता है।
।संतोष पॉल, आरटीओ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो