11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

hair health – चाहिए सुंदर काले बाल, तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

कई ऐसे घरेलू उपाय हैं, जो सफेद होते बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lali Kosta

•

Updated: 10 Apr 2016, 10:16 AM IST

hair_henna.jpg

hair_henna.jpg

जबलपुर। कम उम्र में सफेद बाल होना अच्छा नहीं माना जाता, साथ ही ये सफेद बाल समस्या बनकर लोगों को परेशान भी करते हैं। सफेद बालों को काला करने लोग तरह तरह के हेयर कलर यूज करते हैं। जिनसे कुछ दिनों के लिए बाल काले हो जाते हैं, लेकिन जैसे-जैसे ये बड़े होते हैं, सफेद बाल फिर दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में प्राकृतिक व घरेलू उपाय कहीं ज्यादा कारगर साबित होते हैं।

कमाल का आंवला
छोटा सा दिखने वाला आंवला न केवल आपकी सेहत के लिए गुणकारी है बल्कि इससे नियमित उपयोग से सफेद होते बालों की समस्या से भी निजात मिलती हैं। आंवले को न सिर्फ डाइट में शामिल करें बल्कि मेंहदी में मिलाकर इसके घोल से बालों की कंडिशनिंग करते रहें। चाहे तो आंवले को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं।

बड़े काम की छोटी सी मिर्च
काली मिर्चखाने का स्वाद तो बढ़ाती है, साथ ही इससे सफेद होते बाल भी काले होने लगते हैं। इसके लिए काली मिर्च के दानों को पानी में उबाल कर उस पानी को बाल धोने के बाद सिर में डालें। लंबे समय तक बालों में इस तरह करने से यह असर दिखाती है।


कॉफी और काली चाय
अगर आप सफेद होते बालों से परेशान हैं तो ब्लैक टी और कॉफी का उपयोग करें। सफेद हो चुके बालों को अगर आप ब्लैक टी या कॉफी के अर्क से धोया जाए तो सफेद होते बाल दोबारा से काले होने लगेगें।

एलोवेरा में गजब का जादू
बालों में एलोवेरा जैल लगाने से भी बालों का झडना और सफेद होना बंद हो जाता है। इसके लिए आप एलोवेरा जैल में नींबू का रस बना कर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को बालों में लगाएं।

दही से करें सफेदी पर वार
सफेद होते बालों का रंग प्राकृतिक रूप से बदलने के लिए दही का इस्तेमाल करें। इसके लिए हिना और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे सफेद बालों व आसपास लगाएं।


प्याज करे बड़े-बड़े काज
प्याज आपके सफेद बालों को काला करने में मदद करता है। कुछ दिनों तक नहाने से कुछ देर पहले अपने बालों में प्याज का पेस्ट लगायें। इससे आपके सफेद बाल काले होने शुरू हो ही जाएंगे, बालों में चमक आएगी और साथ ही बालों का गिरना भी रुक जाएगा।

दूध के अद्भुत लाभ
गाय का दूध सफेद बालों को भी काला बना सकता है। गाय का दूध बालों में लगाने से बाल कुदरती तौर पर काले होने लगते हैं। ऐसा हफ्ते में एक दिन करें और देखिये कैसे खिल जाते हैं आपके बाल।

देसी घी से मालिश
बुजुर्गो को अकसर आपने सिर पर देसी घी से मालिश करते हुए देखा होगा। घी से मालिश करने से त्वचा को पोषण मिलता है। प्रतिदिन शुद्ध घी से सिर की मालिश करके भी बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।