
Current weather in Madhya pradesh: Weekly forecast for cities
जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को शहर के मौसम का मिजाज फिर बदल गया। काले बादलों की मौजूदगी से दिनभर धूप नहीं निकली। शहर धुंध की चादर से ढंका रहा। सुबह के समय तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। लेकिन, पहाड़ी राज्यों से आई सर्द हवा से दोपहर बाद सामान्य से कम हो गया। शाम होते-होते ठंड बढऩे लगी। रात में सर्द हवा के साथ हल्की गलन भी महसूस हुई।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदला मौसम का मिजाज
दिनभर छाई रही धुंध, उत्तरी हवा से बढ़ी ठिठुरन
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 21.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री बढकऱ सामान्य से एक डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.9 और 10.7 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार सुबह की आद्र्रता 75 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 61 प्रतिशत थी। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से काले बादल बने हुए हैं। बुधवार को उत्तरी हवा चार किमी प्रतिघंटा की गति से चली। विक्षोभ का असर गुरुवार तक रहेगा। इसके बाद आकाश साफ होने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार से सर्दी का असर बढऩे का अनुमान है।
Updated on:
31 Dec 2020 03:00 pm
Published on:
31 Dec 2020 03:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
