29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy rain alert : बारिश ने पकड़ा जोर, सीजन में हुई कुल वर्षा 25.1 इंच

Heavy rain alert : चार दिन बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को दिन भर रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग की मानें, तो गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में बड़ा मानसून सिस्टम लो प्रेशर एरिया बनने के संकेत मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 25 Jul 2025, 1:33 PM IST

Heavy rain alert

Heavy rain alert

Heavy rain alert : चार दिन बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को दिन भर रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग की मानें, तो गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में बड़ा मानसून सिस्टम लो प्रेशर एरिया बनने के संकेत मिले हैं। इसका सीधा असर मौसम पर नजर आएगा। जबलपुर सम्भाग के ज्यादातर हिस्सों में कहीं तेज बारिश तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिले झमाझम बारिश से भीगेंगे। शुक्रवार को जबलपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की सम्भावना है।

Heavy rain alert : रात तक रिमझिम

गुरुवार रात तक रिमझिम जारी रही। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य था। हवा में नमी 90 फीसदी दर्ज की गई। सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा 637.2 मिमी (25.1इंच ) पहुंच गया।

Heavy rain alert : चक्रवात के साथ कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका वर्तमान में श्री गंगानगर, रोहतक, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, कोंटाई से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है, जो दक्षिण-पूर्व की तरफ झुका है।

Heavy rain alert : कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने के संकेत

बुधवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात के बनने के साथ गुरुवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने के संकेत मिले हैं। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी आने से जबलपुर संभाग के अधिकतर जिलों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।