29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में भरी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Heavy rain alert : शहर सहित सम्भाग के जिलों में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को दिन भर रूठे रहे सावन के बादल बुधवार सुबह से बरस पड़े। रिमझिम के साथ तेज बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 17 Jul 2025, 12:25 PM IST

rain alert (Photo - ANI)

rain alert (Photo - ANI)

Heavy rain alert : शहर सहित सम्भाग के जिलों में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को दिन भर रूठे रहे सावन के बादल बुधवार सुबह से बरस पड़े। रिमझिम के साथ तेज बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। दिन भर में सवा इंच बारिश ने वातावरण की उमस खत्म कर दी। मौसम विभाग की मानें, तो गुरुवार को जबलपुर जिले में कहीं हल्की, कहीं भारी बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहेगा।


Heavy rain alert


Heavy rain alert : सीजन में वर्षा का आंकड़ा 23.8 इंच पहुंचा

बुधवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री नीचे गिरा। यह 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य था। हवा में नमी बढ़ी और 92 फीसदी दर्ज की गई। रात 8.30 बजे तक 30.4 मिमी (1.2 इंच ) बारिश दर्ज की गई। सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा 605.8 मिमी (23.8 इंच ) पहुंच गया।


Heavy rain alert


Heavy rain alert : क्षेत्रीयजन व स्कूल के बच्चों को आवाजाही में समस्या

ग्रीन सिटी माढ़ोताल में कसौधन नगर स्कूल के सामने सड़क पर पानी भर गया। इसके कारण क्षेत्रीयजन व स्कूल के बच्चों को आवाजाही में समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि, जलभराव की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। शीतला माई के पास गुप्ता भवन के सामने सड़क पर पानी भर गया। अंजली कॉलोनी रांझी में मुन्नी लाल चक्रवर्ती के घर में पानी भर गया। इसके कारण परिवार के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची निगम की टीम ने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराई।

Heavy rain alert : फिर बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कम दबाव का क्षेत्र शिफ्ट होने से वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आई थी। लेकिन, बुधवार से सिस्टम फिर स्ट्रॉन्ग होता नजर आ रहा है। इस समय मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपरी हिस्से से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से गुरुवार से जबलपुर सम्भाग के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की सम्भावना जताई गई है। इसके अलावा, प्रदेश के पास एक कम दबाव का क्षेत्र फिर सक्रिय हो गया है, जिससे फिर से तेज बारिश का सिलसिला शुरू होने की सम्भावना है।

Heavy rain alert : बढ़ रहा जलस्तर, बरगी बांध कंट्रोल रूम की टीम रख रही नजर, तटों पर जाने से बचें

नर्मदा और बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में झमाझम होने से प्रमुख तटों पर जलस्तर बढ गया। हालांकि, शाम को बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए बांध कंट्रोल रूम की टीम बांध के जल स्तर पर नजर रख रही है।