19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / मुंबई में रही हाईप्रोफाइल परिवार की बहू ने लगाए ये गंभीर आरोप, मच गया बवाल

मुंबई में रही हाईप्रोफाइल परिवार की बहू ने लगाए ये गंभीर आरोप, मच गया बवाल

मुंबई में रही हाईप्रोफाइल परिवार की बहू ने लगाए गंभीर आरोप  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 17 Sep 2018, 2:00 PM IST

robbery with women on the way

robbery with women on the way

जबलपुर। दहेज देना और लेना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं। सरकारें इसके खिलाफ सख्त से सख्त कानून बना भी चुकी हैं, इतने के बावजूद लोग दहेज के लिए दुल्हनों को सताने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन सामने आने वाली घटनाओं और पुलिस में दर्ज मामले इस बात की गवाही दे रहे हैं कि लोग दहेज के दानव से ग्रसित हैं। जिसका परिणाम उन दुल्हनों को जान देककर या मानसिक व शारिरिक प्रताडऩा सहकर चुकाना पड़ रहा है जिनके परिजन दहेज नहीं दे पाते हैं। जबलपुर में एक ऐसे ही हाईप्रोफाइल परिवार ने अपने घर की बहू को इसलिए सताया कि उसकी शादी में पिता ने दहेज कर दिया था। पीडि़ता ने परेशान होकर पुलिस में गुहार लगाई है।

news fact- दहेज में मांग रहे थे कार, मामला दर्ज

गोरखपुर थाने में 30 वर्षीय महिला ने रविवार को पति के खिलाफ दहेज में कार मांगने और इसे लेकर प्रताडि़त करने की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस के अनुसार चौहान डेयरी निवासी विशाखा ग्रोवर की शादी जनवरी 2016 में पुरुषोत्तम पांडे से हुई थी। जून 2018 के बाद शादी में कुछ नहीं मिलने की बात कहते हुए कार मांगने लगे। इसे लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। 12 सितम्बर को वह परेशान होकर मायके लौट आयी। 15 सितम्बर को पुरुषोत्तम उसके मायके पहुंचा और हाथ मरोड़ कर मारपीट करने लगा। पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

यह है मामला-
शादी के बाद विशाखा पति के साथ मुम्बई में रहती थी। तब तक सब ठीक रहा। दो साल बाद पुरुषोत्तम हैदराबाद चले गए। जून 2018 में वापस मुम्बई आ गए। तब से उनका व्यवहार बदल गया। शादी में कुछ नहीं मिलने की बात कहते हुए कार मांगने लगे। इसे लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। 12 सितम्बर को वह परेशान होकर मायके लौट आयी। 15 सितम्बर को पुरुषोत्तम उसके मायके पहुंचा और हाथ मरोड़ कर मारपीट करने लगा। चिल्लाने पर उसके भाई ने बचाया। पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।