scriptकबाड़ी नजर अली को लगी प्रशासन की नजर, ढहा दिया करोड़ों का मार्केट – देखें वीडियो | high profile junk traders market removed by local administration | Patrika News

कबाड़ी नजर अली को लगी प्रशासन की नजर, ढहा दिया करोड़ों का मार्केट – देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jan 02, 2021 12:22:53 pm

Submitted by:

Lalit kostha

खजरी खिरिया बाईपास पर कार्यवाही, अवैध बनी 11 दुकानें ध्वस्त
 

encroachment.png

high profile junk traders

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सख्ती के बाद प्रदेश के बाहुबली, माफिया और दबंगों पर शासन प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जबलपुर में आधा दर्जन से अधिक माफिया गुंडों और रसूखदार नेताओं के अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया है। वहीं सरकारी जमीनों को भी खाली कराने की मुहिम चलाई जा रही है। करोड़ों के निर्माण पल भर में खाक कर दिए जा रहे हैं। शनिवार को भी एक कबाड़ी के करोड़ों रुपए के मार्केट पर नगर निगम का बुल्डोजर जमकर गरजा और अवैध निर्माण को धूल में परिवर्तित कर दिया।

 

भू माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन पुलिस और नगर निगम की टीम ने आज सुबह खजरी खिरिया बाईपास पर कबाड़ी नजर अली के द्वारा अवैध निर्माण की गई। 11 दुकानों को ध्वस्त किया कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन पर लगातार कई महीनों से भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके चलते आज सुबह खजरी खिरिया बाईपास पर भी प्रशासन का अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चला। आज पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने खजरी खिरिया बाईपास पर अवैध रूप से बनी 11 दुकाने ध्वस्त कर दीद्य कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आगम जैन एसडीएम ऋषभ जैन, सीएसपी रोहित काशवानी नगर निगम का अमला, टीआई माढोताल, प्रशासन एवं पुलिस अमला मौजूद था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो