2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली ब्लास्ट: हैरान कर देगा यह, देखें वीडियो

होली फेस्टिवल शहर में यूथ और वीमन के बीच एेसा होगा सेलिब्रेशन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 20 Mar 2019, 8:16 PM IST

holi celebration

holi blast

जबलपुर. होली के रंग में हर कोई रंगा नजर आ रहा है। होली फेस्टिवल गुरुवार को हर जगह मनाया जाएगा, लेकिन इसकी दीवानगी शहर में तीन दिन पहले से ही देखने मिल रही है। स्कूल से लेकर कॉलेज कैम्पस में गजब के नजारे हैं। मॉडर्न होली का कॉन्सेप्ट जबलपुर शहर में बढ़ गया है। होली सेलिब्रेशन के कई रंग संस्कारधानी में ही देखने मिल रहे हैं, क्योंकि कहीं पर होली पारंपरिक अंदाज पर मनाई जाएगी तो कहीं होली मॉडर्न स्टाइल में मनाए जाने वाली है। युवा टोली रेन डांस की मस्ती में झूमते दिखेगी तो वहीं सिटी लेडीज भी अपने ग्रुप के साथ होली की मस्ती में मदहोश दिखने वाली हैं।
फीमेल डीजे के साथ थिरकेंगे कदम

इस बार शहर में मॉडर्न होली के कॉन्सेप्ट के तहत शहर में होली बम और होली ब्लास्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कलरफुल गुलाल ब्लास्ट किया जाएगा जो कि एक नए ही सेलिब्रेशन की ओर शहरवासियों को ले जाएगा। एक इवेंट ऑर्गनाइजर विपुल पांडे ने बताया कि होली के गानों पर डांस होगा और शहर के लोगों को थिरकाने के लिए शहर के बाहर से मेल-फीमेल डीजे आ रहे हैं। यह आयोजन होली के दिन और उसके अगले दिन भी जारी रहेगा।
गल्र्स के बीच भी पीली मिट्टी वाली होली

जबलपुर में गेरू और पीली मिट्टी वाली होली खेली जाती है, लेकिन यह केवल बॉयज के बीच ही फेमस होती है, लेकिन इस बार सिटी गल्र्स भी पीछे नहीं है। शहर के कॉलेजों में पीली मिट्टी से गल्र्स होली खेलती नजर आईं। होली के दिन भी इसी तरह का माहौल दिखाई देने वाला है, जहां पीली मिट्टी के साथ गल्र्स होली में रंग जमाती नजर आएंगी।
रेन डांस की मस्ती

होली पर शावर के नीचे रेन डांस की मस्ती भी देखने मिलेगी। होली वाले दिन और होली के एक दिन बाद भी शहर में कुछ ऐसा ही माहौल रहने वाला है। एक दिन पहले यूथ के बीच जबरदस्त रेन डांस की मस्ती की गई।
सिटी लेडीज के बीच थीम पार्टी

यूथ के अलावा सिटी लेडीस भी होली पार्टी एंजॉय कर रही हैं। वह भी थीम बेस्ड पार्टी ऑर्गनाइज कर रही हैं। इस बार होली में नमूना थीम, जोकर थीम, मिसमैच जैसी थीम रखी गई है, जिसमें तरह-तरह के कैरेक्टर में महिलाएं होली खेलती नजर आएंगी। सेलिब्रेशन का यह माहौल दो दिन पहले से ही शुरू हो चुका है और होली के दिन भी जारी रहेगा।