
file photo
जबलपुर। एक किशोरी मंगलवार को सुबह सड़क पर टहल रही थी। इसी बीच दो युवक मोपेड पर सवार होकर आए और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह घबराकर तेजी से कदम बढ़ाने लगी तो दोनों युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी घबरा गइ लेकिन इसी बीच सामने से उसकी मां आ गइ। मां की नजर जैसे ही बेटी को बुरी नजर से देख रहे युवकों पर पड़ी तो वह जोर से चिल्लाइ। महिला की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दोनों युवकों की ओर दौड़े। इससे पहले कि वे भाग पाते भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया। घटना गोरखपुर थानांतर्गत हुइ। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हाथ पकड़कर घसीटा
गोरखपुर पुलिस के अनुसार रामपुर निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे सड़क से गुजर रही थी। इस दौरान गणेश और अरविंद नामक दो युवक मोपेड पर सवार होकर वहां पहुंचे। अरविंद गाड़ी चला रहा था। दोनों ने चलती गाड़ी में किशोरी से छेड़खानी की। उसने विरोध किया, तो आरोपितों ने उसका हाथ पकड़ा और उसे घसीट डाला। इससे किशोरी को चोटे आयी है।
भीड़ ने पकड़कर की धुनाइ
दोनों युवकों की हरकतों का किशोरी जब विरोध कर रही थी, उसी दौरान सामने से उसकी मां आ गइ। मां की नजर बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों पर पड़ी तो उसने जोर से चिल्लाया। इसी बीच किशोरी भी मदद के लिए गुहार लगाने लगी। मां-बेटी की आवाज सुनकर आसपास खड़े लोगों की नजर दोनों युवकों पर पड़ी। वे मदद के लिए दौड़े तो दोनों युवकों ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन भीड़ ने दोनों में से एक युवक अरविंद को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाइ कर दी।
पहले भी की छेड़खानी
पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ के आरोपित रांझी थानांतर्गत रहते है। पीडि़त किशोरी की नानी रांझी में रहती है। जहां किशोरी का आना-जाना है। इसी दौरान रांझी निवासी अरविंद बंशकार और गणेश बेन ने एक दिन किशोरी को नानी के घर जाते समय देख लिया। उस दिन से वे उसका पीछा करने लगा। इससे पहले भी दोनों ने किशोरी के साथ कइ बार छेडख़ानी की।
तेजाब से नहलाने की धमकी
पुलिस के अनुसार किशोरी की मां के आने पर दोनों युवक ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने किशोरी को चेताया कि वे पुलिस में शिकायत न दें। पुलिस को कुछ बताने पर उसे तेजाब से नहला देंगे। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर दोनों आरोपितो पर अपशब्द कहने, छेड़खानी करने और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपित गणेश बेन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
Published on:
24 Apr 2018 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
