
जबलपुर। सड़क दुर्घटनाओं में रोज किसी न किसी परिवार के लिए दुख का समाचार होता है। इसके बावजूद लोग वाहन चलाते हुए नियमों का पालन नहीं करते हैं। यही वजह है कि सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खितौला थाना का है। सिहोरा-पान उमरिया रोड पर हरगढ़ ग्राम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार तीन यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दूसरे वाहन से सिहोरा हॉस्पिटल लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने जबलपुर रैफर किया गया। तीसरा घायल का इलाज चल रहा है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस ने अन्य थानों में जानकारी भिजवाई है। वहीं ट्रक जब्त करने की भी तैयारी चल रही है। जिसके बाद आरोपी को जल्द पकड़ा जा सकेगा। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक पर मामला दर्ज लिया है।
READ MUST- सोती महिला की कट गई चोटी, अनजान चोटी कटवा की दहशत
पुलिस के मुताबिक मदन कोल (30) निवासी परसवारा, नीलू चक्रवर्ती (21) निवासी पान उमरिया और भगत चौधरी (35) निवासी खाम्हा ऑटो क्रमांक एमपी 21 आर 1828 से पान उमरिया से सिहोरा आ रहे थे। दोपहर 3 बजे के लगभग सिहोरा-पान उमरिया रोड पर हरगढ़ ग्राम के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमएच एके २८९३ ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो नियंत्रित होकर पलट गया। मदन और नीलू ऑटो में दब गए। वहीं भगत उछलकर दूर जा गिरा। दुर्घटना के बाद ट्रक और ऑटो के चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। तीनों घायल मौके पर पड़े रहे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। निजी वाहन से इलाज के लिए सिहोरा हॉस्पिटल रवाना किया। मदन और नीलू को इलाज के बाद डॉक्टरों ने जबलपुर रैफर कर दिया। भगत का इलाज चल रहा है।
READ ALSO- चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, जब देश में पहली बार लोक अदालत लगवाई, बंद कराए फर्जी कॉलेज