
garba 2018 makeup tips for girls
जबलपुर। लास्ट डे गरबा की रिहर्सल करने के लिए पार्टिसिपेंट्स ने दिनभर बिताया। हर स्टेप्स इस तरह से क्लीयर हुआ कि लास्ट डे के दिन किसी भी तरह की प्रॉब्लम और कन्फ्यूजन न रहे। गरबा के साथ डांडिया के स्टेप्स भी पार्टिसिपेंट्स ने क्लीयर किए। गरबा की रिहर्सल को फाइनल टच गुरुवार को मिला। सिविक सेंटर स्थित कच्छी जैन समाज भवन में पत्रिका प्रजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव की फाइनल प्रैक्टिस आयोजित हुई। इस दौरान पार्टिसिपेंट्स के बीच गजब का उत्साह नजर आया। गुरुवार को हुई फाइनल प्रैक्टिस के बाद शुक्रवार को ग्राउंड प्रैक्टिस की जाएगी।
pregnant ladise uterus - इस अस्पताल में गर्भवती की निकाल ली जाती है बच्चादानी, अब तक 600 की निकाली- जानें पूरा मामला
गणेश वंदना और आरती की प्रैक्टिस
गोलबाजार ग्राउंड में शुक्रवार से फाइनल प्रैक्टिस होगी। इस दौरान टे्रनर्स ने बताया कि इस बार पत्रिका गरबा के लिए शुरू की गई स्पेशल गणेश वंदना और आरती की प्रैक्टिस की जाएगी। इसके लिए पार्टिसिपेंट्स को दोपहर २ बजे से बुलवाया गया है, ताकि फाइनल डे के लिए वे तैयार हो सकें।
मिलेंगे हर बैच के पार्टिसिपेंट्स
शुक्रवार को शाम ४ बजे से पार्टिसिपेंट्स द्वारा गरबा की फाइनल प्रैक्टिस की जाएगी। इसके चलते ४ बजे सभी बैच के पार्टिसिपेंट्स एक दूसरे से मिलेंगे। लर्नर्स का कहना है कि गरबा की ग्राउंड प्रैक्टिस के लिए वे स्पेशल ड्रेसकोड में भी आएंगे, ताकि डिफरेंट ग्रुप्स में अलग दिख सकें।
colors of navratri 2017 September - इसलिए चढ़ाई जाती है लाल चुनरी, जानें मां दुर्गा की स्थापना विधि एवं जरूरी सामग्री
इनका सहयोग
पत्रिका प्रजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव-२०१७ में विशेष रूप से जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, स्टार सिटी फेस-४, आर पेयर डवलपर्स, ब्रिटिश स्कूल ऑफ इंग्लिश, पीसी ज्वैलर, टॉप एन टाउन आइसक्रीम, दिल्ली पब्लिक स्कूल तिलवारा, अंशुल नमकीन, श्री नीलकंठ लॉ कॉलेज, विजय कटपीस भंडार, पंजाब नेशनल बैंक, स्टार टेक्नोलॉजीस रसल चौक, मेडाज हॉस्पिटल अधारताल, रामूजी, द चॉकलेट स्टोरी, इलेक्ट्रॉनिक हाउस, विष्टि स्टोर, भारतीय स्टेट बैंक, प्रिज्म सीमेंट और गार्डन वरेली का सहयोग प्राप्त है।
Published on:
22 Sep 2017, 3:28 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.