1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाई फिर भाग निकला

पत्नी पर केरोसिन उड़ेलकर लगाई आग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 3 Feb 2019, 1:59 PM IST

Husband burnt wife alive

पत्नी पर केरोसिन उड़ेलकर लगाई आग

जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के मटामर गांव निवासी एक युवक ने विवाद करते हुए पत्नी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दिया। महिला की चीख सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। आग बुझाकर महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। महिला की हालत गम्भीर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आए दिन मारपीट
पुलिस ने बताया, राइट टाउन स्थित निजी अस्पताल से सूचना मिली कि आग से जलने के कारण मटामर निवासी शांति रजक (35) को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल जाकर महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया, उसका पति सीताराम मजदूरी करता है। वह आए दिन उससे मारपीट कर जाने से मारने की धमकी देता था। शुक्रवार को भी सीताराम ने उससे मारपीट की। उसने विरोध किया तो उस पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा दी और भाग गया। उसकी चीख सुनकर पड़ोसियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

हत्या के प्रयास का मामला
पुलिस के अनुसार महिला की दो बेटियां और एक बेटी है। बड़ी बेटी की शादी हो गई है। घटना के वक्त छोटी बेटी घर पर थी। बेटा रिश्तेदार के घर गया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सीताराम के खिलाफ धारा 498-ए, 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जेब काटते रंगे हाथों पकड़ा
मदनमहल रेलवे स्टेशन के पास सामुदायिक भवन के उत्सव हॉल में शादी-पार्टी के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब भीड़ में एक युवक ने एक अन्य युवक की जेब पर हाथ साफ कर दिया। लोगों ने पहले तो युवक की धुनाई की, फिर थाने ले गए। पुलिस ने बताया, शिवनगर निवासी सुशील अंसारी (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार रात रेलवे कम्यूनिटी हॉल उत्सव में उसकी भतीजी का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11.30 बजे उसकी जेब से पर्स चोरी हो गया। पर्स में नकदी सहित जरूरी दस्तावेज थे। उसे हॉल में खड़े एक युवक और उसके साथी पर संदेह हुआ। वह जैसे ही उनकी तरफ बढ़ा तो वे भागने लगे। पार्टी में मौजूद लोगों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम गोहलपुर थाना क्षेत्र के दमोहनाका निवासी बैजू अंसारी (30) बताया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।