जीएसटी की भी तीन रिटर्न
आयकर के साथ व्यापारियों को नियमित जीएसटी रिटर्न जमा करना होगा। इसलिए उनके लिए थोड़ी परेशानी वाली बात हो सकती है। जबलपुर टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव शिशिर नेमा ने बताया कि रिटर्न समय से जमा की जानी चाहिए, इससे रिफंड मिलने में आसानी के साथ कई फायदे हैं। लेकिन कई कारणों से इसमें देरी होती है। उसमें पोर्टल भी का सही चलना मायने रखता है। नौकरीपेशा और पेंशनभोगियों के लिए तो यह आसान होता है। लेकिन व्यापारियों को उसमें कई तरह की जानकारियां देनी होती है। उस पर भी लेट फीस है। उसे भी कम किया जाना चाहिए। कर सलाहकर सुनील गुप्ता का कहना है कि इस महीने जीएसटीआर-1 को जुलाई तक, कम्पोजीशन स्कीम वाले के लिए 18 जुलाई और जीएसटी 3 बी को 20 जुलाई तक जमा करना होगा। ऐसे में आयकर रिटर्न में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इसलिए सरकार को अतिरिक्त समय भी दिया जाना चाहिए।