4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई रिशेड्यूल

कामायनी एक्सप्रेस को लेकर भी बड़ा बदलाव

2 min read
Google source verification
demu train start

मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई रिशेड्यूल

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के कटनी-बीना-कटनी खंड पर बुधवार, शनिवार एवं रविवार को पांच घंटे और भोपाल मंडल के बीना-गुना खंड पर प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार को सवा तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द किया है, वहीं जबलपुर से चलने वाली तीन ट्रेनों को रिशेड्यूल किया है। इसके चलते ये तीनों ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। जानकारी के अनुसार जबलपुर से शुरू होने वाली गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-अटारी एक्सप्रेस 09 से 23 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को निर्धारित समय से पांच घंटे दस मिनट देरी से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस निर्धारित समय से पौने पांच घंटे तथा गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस तीस मार्च तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को अम्बिकापुर से तीन घंटे देरी से रवाना होगी।

जबलपुर होकर नहीं जाएगी कामायनी एक्सप्रेस
इटारसी और भोपाल होकर चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन का रूट गुरुवार से 12 फरवरी तक के लिए बदला गया था, लेकिन गुरुवार को ही एकाएक यह निर्णय वापस ले लिया गया। यह ट्रेन पूर्ववत रूट पर ही चलेगी। जानकारी के अनुसार पश्चिम मध्य रेल के भोपाल रेल मंडल अंतर्गत होशंगाबाद स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग का कार्य गुरुवार से शुरू किया गया। यह काम 12 फरवरी तक किया जाना है। इसी के चलते रेल प्रशासन ने कई गाडियों को रद्द किया, वहीं कई के मार्ग डायवर्ट किए हैं। इसी के तहतगाड़ी संख्या 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाराणसी लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कामायनी एक्सप्रेस का मार्ग डायवर्ट किया था। 12 फरवरी तक इसका रूट इटारसी जबलपुर कटनी होकर किया गया था। यह ट्रेन निर्धारित रूट इटारसी, भोपाल, सागर, बीना कटनी, सतना होकर ही चलेगी।

20 कोचों के साथ चलेगी कोयम्बटूर स्पेशल
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जबलपुर से कोयम्बटूर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर-कोयम्बटूर-जबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच स्थाई रूप से बढ़ाया जाएगा। यह कोच स्थाई रूप से गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर-कोयम्बटूर स्पेशल एक्सप्रेस में दो फरवरी से एवं वापसी में गाड़ी संख्या 02197 कोयम्बटूर-जबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस में चार फरवरी से लगेगा। अब यह गाड़ी 20 कोच के साथ चलेगी।

Story Loader