जबलपुर. इंटीरियर डिजाइन का क्रेज हर सीजन में देखने को मिलता है। एेसे में समर सीजन आते ही लोग घर को कूल इंटीरियर इफेक्ट से डेकोरेट कर रहे हैं। सीजन कोई भी हो पूरा लुत्फ तभी उठाया जा सकता है, जब आसपास का परिवेश भी अनुकूल हो। शहर के इंटीरियर डिजाइनर रूपल बता रहे हैं कि किस तरह से घर में सॉफ्ट फैब्रिक्स और डार्क कलर्स के साथ प्रयोग कर इस गर्मी में कूल रहा जा सकता है। मौसम बदलने पर हम वॉर्डरोब को तो अपडेट लेते हैं लेकिन हम घर को भूल जाते हैं जबकि वहां हम सबसे ज्यादा समय बिताते हंै।