सास है नर्स, पति का है होटल
सूत्रों के अनुसार मृतका की सास मीना मेडिकल अस्पताल में नर्स है। उसका पति धनवंतरि थानांतर्गत ही होटल चलाता है। पुलिस के अनुसार शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतका की मौत की वजह फांसी लगाने से होने के कारण बताई गई है। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर मृतका के पति सनी और सास मीना के विरुद्ध धारा 304बी, 34 भादवि एवं 3, 4 दहेज एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।