6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साड़ी वाली कार रेसर है ये महिला, रेसिंग में मनवाती है लोहा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे कई तरह के आयोजन, कहीं सम्मान तो कहीं होंगे नृत्य के आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 7 Mar 2018, 2:24 PM IST

lady race car driver

lady race car driver

जबलपुर। वैसे तो नारी शक्ति को नमन करने के लिए कोई खास दिन नहीं होता, लेकिन महिला दिवस एक एेसा दिन होता है जिसमें महिलाओं के सम्मान के लिए हर कोई खड़ा होता है। शहर में महिला दिवस को लेकर कुछ खास तरह की तैयारियां हो चुकी है। यहां जो सबसे ज्यादा खास होगा वह है कार रेस। इसमें घरेलू महिलाएं साड़ी, सलवार सूट में कार रेसिंग का हिस्सा बनेंगी।

50 महिलाएं निकालेंगी कार रैली
महिला दिवस के उपलक्ष्य में सालाना रूप में आयोजित किए जाने वाले भव्य कार रैली कार्यक्रम इस बार भी रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर के तत्वावधान में आयोजित होगा। क्लब के समर्थ गायकवाड़ ने बताया कि इस रैली में इस बार रजिस्ट्रेशन के बाद ५० महिलाओं को सलेक्ट किया जाएगा। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के समाज में बढ़ते सशक्त रूप को दर्शाना है। इस रैली के लिए स्पेशल ड्रेस कोड भी निर्धारित किया जाएगा।


वहीं महिला दिवस पर गिफ्ट्स शॉप्स से लेकर शहर के शापिंग जोन भी अट्रैक्टिव ऑफर्स के साथ रेडी हो चुके हैं, जो वुमनिया को फीलगुड करवाने के लिए कार रैली से लेकर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। इतना ही नहीं किसी घर में महिलाओं को जहां किचन ने छुट्टी मिलेगी, वहीं किसी वाइफ को हसबैंड द्वारा स्पेशल गिफ्ट्स देकर सरप्राइज किया जाएगा।

वीमन सेफ्टी और सम्मान
दिवस में खासतौर पर छात्राओं को जागरूक बनाने के लिए शहर के कॉलेजों में कई तरह के स्पेशल प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसके चलते कहीं उनके लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस विभाग के तत्वावधान में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और परिचर्चा, शक्ति भवन में समारोह के साथ प्राइवेट कॉलेजों और डांस एकेडमी द्वारा डांसिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इतना ही नहीं नारी जीवन को सम्मानित करने के लिए कई संस्थाओं द्वारा सम्मान समारोह भी आयोजित होंगे।

एेसे होगा खास सेलिब्रेशन
महिलाओं की हेल्थ और सेफ्टी पर परिचर्चा
खरीदारी में ऑफर्स के जरिए फीलगुड करवाना
मां को किचन के काम से छुट्टी देना
रेस्टोरेंट और होटल्स में डिनर और लंच
वाइफ के लिए स्पेशल गिफ्ट पर्चेज करना