
IRCTC Indian Railway Time Table and Train Running Status jabalpur jn
जबलपुर। कोहरे के कहर से रेल यातायात चरमरा गया है। ट्रैक पर छा रहे घने कोहरे के कारण टे्रनें बैलगाड़ी की चाल चलकर लेटलतीफी के रिकार्ड बना रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठण्ड में ठिठुरते हुए प्लेटफार्म, वेटिंग रूमों में घंटों अपनी टे्रन का इंतजार करने मजबूर यात्रियों की आह निकल रही है। शुक्रवार को भी यह क्रम जारी रहा और कई टे्रनें लेटलतीफी के रिकार्ड बनाते हुए पहुंचीं।
संपर्क क्रांति 6.20 घंटे री-शेड्यूल
निजामुद्दीन से जबलपुर आने वाली 12122 अप संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के 10.45 घंटे देर से आने के कारण यहां से जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को घंटों विलंब से रवाना किया गया। यहां से शाम को 7.10 बजे निजामुद्दीन जाने वाली 12121 डाउन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 6.20 घंटे री-शेड्यूल कर दी गई। इसके कारण यह टे्रन रात 1.30 बजे जबलपुर से रवाना हुई। री-शेड्यूल किए जाने से इस टे्रन से जाने वाली यात्री जमकर परेशान हुए।
ये टे्रनें भी देर से आईं
सतना से इटारसी जाने वाली ५१६७२ अप फास्ट पैसेंजर ४.२० घंटे देर से पहुंची। इसी तरह १३२०१ अप राजेन्द्रनगर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस ३.४५ घंटे, ११०३७ डाउन पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस ३ घंटे, १६२३० अप वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस ३.५० घंटे, १२३२१ अप हावड़ा-मुंबई मेल २.३० घंटे, ५११९० अप इलाहाबाद-इटारसी पैसेंजर ३ घंटे, ११०६२ अप दरभंगा-एलटीटी पवन एक्सप्रेस २.४५ घंटे, 20904 अप वाराणसी-बड़ोदरा महामना एक्सप्रेस 3.15 घंटे देर से आई।
श्रीधाम रद्द, नहीं आई
लेटलतीफी के रिकॉर्ड बनाने पर उतारू 12191 डाउन नई दिल्ली-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस रद्द रहने के कारण शुक्रवार को जबलपुर नहीं आई। उत्तर भारत में पडऩे वाले घने कोहने के कारण इस टे्रन को सप्ताह में एक दिन के लिए पूर्व में ही रद्द किया जा चुका है। वहीं नई दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफार्म के वाशिंग एप्रान निर्माण के कारण इसका संचालन निजामुद्दीन स्टेशन से किया जा रहा है। वाशिंग एप्रान के काम में विलंब के कारण अब इस टे्रन को आगामी 11 जनवरी तक निजामुद्दीन-जबलपुर के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है।
ये ट्रेनें घंटों लेट आईं
12190 महाकोशल एक्सप्रेस- 16 घंटे
12122 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस- 10.45 घंटे
15205 चित्रकूट एक्सप्रेस - 10.25 घंटे
11450 जम्मूतवी-जबलपुर - 11.45 घंटे
12545 कर्मभूमि एक्सप्रेस - 5.15 घंटे
22182 गोंडवाना एक्सप्रेस - 4.30 घंटे
22196 संघमित्रा एक्सप्रेस - 04 घंटे
Published on:
05 Jan 2018 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
