4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jabalpur : खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, पिता और पुत्र जिंदा जले

jabalpur : खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, पिता और पुत्र जिंदा जले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 20 Jul 2024, 11:42 AM IST

jabalpur

jabalpur

जबलपुर . जिले में पनागर के बहनौदा के पास गुरुवार रात भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर के साथ ट्रक में आग लग गई। ट्रक चला रहे पिता और उनके पुत्र की जिंदा जलने के कारण मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, जब टक्कर के बाद ट्रक में आग लगी।

कंडक्टर नहीं आया तो बेटे को ले आई मौत
पनागर थाने के एसआई राजकुमार तिवारी ने बताया कि इलाहाबाद निवासी शिवकुमार पटेल (50) ट्रक लेकर नैनी से महाराष्ट्र जा रहे थे। ट्रक में एक्सकार्ट हाईवा लोड था। कंडक्टर नहीं आया तो हेल्पर के तौर पर उन्होंने अपने बेटे पीयूष पटेल (18) को साथ चलने को कहा। गुरुवार रात लगभग तीन बजे नेशनल हाईवे पर पनागर के बहनौदा के पास ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

कई फीट घिसटा ट्रक
पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक कई फीट तक घिसट गया। इसके साथ ट्रक में आग लग गई। ट्रक धू-धू कर जलने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और 108 एबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आग ने ट्रक के केबिन को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। उसमें शिवकुमार और पीयूष का शव फंसा हुआ था।

जेसीबी बुलाई, कटर से काटा

आग बुझाने के बाद पुलिस ने ट्रक को जेसीबी की मदद से किनारे किया। शवों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने गैस कटर बुलवाया। लगभग साढ़े सात घंटे बाद सुबह साढ़े दस बजे दोनों शव ट्रक से निकाले जा सके। ट्रक नबर के आधार पर पुलिस ने ट्रक मालिक और मृतकों के परिजन से सपर्क किया। उन्हें जबलपुर बुलाया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक खाना बनाने के लिए छोटे गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। संभवत: गैस सिलेन्डर कैबिन में रखा था। वाहन की टक्कर में सिलेंडर फट गया और उसमें आग लग गई होगी।

13 जुलाई को भी हुआ था हादसा
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निवासी विकास गौतम ट्रेलर में लोहा लोड कर रायपुर से चंडीगढ़ जा रहा था। 13 जुलाई की रात साढ़े 11 बजे बरेला बाइपास के पास सामने से तेेज रतार में आ रहे ट्रक के चालक ने ट्रेलर को सामने से जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रेलर में आग लग गई और विकास की मौत हो गई।