
jabalpur city
जबलपुर . त्रिपुरसुंदरी माता के दर्शन के लिए श्रदलुओं को जल्द ही एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। मंदिर तक पहुंचने के लिए कूडऩ से होकर नई सडक़ बनेगी। नए मार्ग से त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पुराने पहुंच मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। इसके साथ ही नवरात्र जैसे पर्व के अवसर पर आवाजाही वन वे भी की जा सकेगी। इसी तरह सिद्धेश्वर जल प्रपात व गौ बच्छा घाट पहुंचने के लिए राह सुगम होगी। वर्तमान में यहां तक पहुंचने के लिए पगडंडीनुमा कच्चा रास्ता है। इसके कारण भेड़ाघाट आने वाले ज्यादातर पर्यटक इस रमणीय स्थल तक पहुंच नहीं पाते।
यह है स्थिति
175 करोड़ के लगभग लागत से होगा निर्माण
70 किलोमीटर के लगभग बनेंगी सडक़
यातायात सुधरेगा
गंगा सागर से बीटी तिराहा और आनंदकुंज से पंडा की मढिय़ा तक सडक़ चौड़ीकरण से गढ़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग ने इस बार बजट में जबलपुर की 25 से ज्यादा सडक़ों के निर्माण के लिए पौने दो सौ करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। इसमें कुछ नई सडक़ों के निर्माण के साथ ही मौजूदा सडक़ों का चौड़ीकरण भी शामिल है। इन सडक़ों के बनने से सडक़ नेटवर्क को विस्तार मिलेगा।
तिलवारा से चरगवां सड़क होगी व्यवस्थित
तिलवारा से चरगवां मार्ग पर नगर का विस्तार हो रहा है। कई अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान व औद्योगिक इकाईयां विकसित होने के बाद इस क्षेत्र में विकास की संभावना बढ़ी है। इसे देखते हुए इस घुमावदार सडक़ को व्यविस्थत करने के साथ ही चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। इसी तरह से जबलपुर-पाटन सडक़ के निर्माण के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है।
ये सड़क भी बनेंगी
ज्ञानेश्वर दीदी आश्रम पंहुच मार्ग, हिनोतिया से टपरिया टोला मार्ग, सिहोदा से नीमखेड़ा होते हुए आमाहिनौता, बरगी बायपास से बमबम बाबा मार्ग, डोडा से कोहानी मार्ग, राजाराम डुंगरिया से शहपुरा, कूड़ा कंजा से पंचमुखी हनमान मंदिर मार्ग, सालीवाड़ा-नर्मदाघाट तक रोड व घाट निर्माण, निरद्रपुर से जबलपुर-दमोह मार्ग, भीटाखुर्द से लमकना मार्ग, कूड़ा से मण्डला तक, पनागर पड़रिया रिठौरी मार्ग, शंकरशाह नगर का मार्ग, वैशाली परिसर होते हुए आजाद चौक तक मार्ग, एनएच 30 से बीएसएफ. मंगेली मार्ग का निर्माण शामिल है।
इन प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण
●2 किलोमीटर लंबी
11.50 करोड़ से आनंदकुंज से पंडा की मढिय़ा 10 मीटर चौड़ी सडक़
●900 मीटर लंबी
6.35 करोड़ की लागत से गंगा सागर से बीटी तिराहा 10 मी. चौडी सडक़
●10 किलोमीटर लंबी
40 करोड़ से तिलवारा-चरगवां मार्ग
●11 किलोमीटर लंबी
44 करोड़ से जबलपुर-पाटन सडक़
●4 किलोमीटर लंबी
3.85 करोड़ न्यू भेडाघाट से संत रेवा आश्रम पंहुच मार्ग का निर्माण
●1.65 किलोमीटर लंबी
5.5 करोड़ से गौ बच्छा घाट व नर्मदा सेवा सदन आश्रम पंहुच मार्ग का निर्माण कार्य
●1.71 किलोमीटर लंबी
3.54 करोड़ से त्रिपुर सुंदरी मंदिर के लिए दूसरा वैकल्पिक मार्ग ग्राम कूड़न से होकर
Updated on:
13 Jul 2024, 12:35 PM IST
Published on:
12 Jul 2024, 1:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.