7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन में झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दो दिन में झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  

2 min read
Google source verification

जबलपुर। सावन सूखा बीतने के बाद भादो में काले बादल उमड़े। बुधवार को आसमान काले बादलों से पटा रहा। सुबह से अंगड़ाई ले रहे काले बादल दोपहर को सक्रिय हुए। आसमान में काले बादलों की चादर बिछने से हल्का अंधेरा छा गया। इसके साथ ही बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। लेकिन बादल कुछ देर बरसकर गायब हो गए। एक घंटे के अंदर ही बूंदबांदी बंद हो गई। महज 3.4 मिमी पानी बरसा। बादलों का अंदाज बिल्कुल श्रावण मास वाला रहा। काफी देर तक मंडाराने के बाद जब लगा कि झमाझम बारिश से शहर तर होगा वे गायब हो गए। मौसम वैज्ञानिकों को आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की सम्भावना जताई है। इसी पर किसानों और आम लोगों की उम्मीदें टिकी हैं।

सीजन में कुल वर्षा 343.4 मिमी
भादों की शुरुआत में रुक-रुककर बारिश, अब भी झड़ी का इंतजार

बुधवार को बादलों की ओट में सूरज के छिपने और नमी भरी हवा चलने से बुधवार को भी पारा लुढक़ा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री था। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। दोनों स्तर पर तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 93 प्रतिशत और शाम को 68 प्रतिशत थी। उत्तर-पूर्व हवा 2 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी एवं उससे उड़ीसा के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी छत्तीसगढ़-विदर्भ होते हुए गुजरात तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सीधी और डाल्टनगंज के ऊपर एक मानूसनी द्रोणिका है। पाकिस्तान और दक्षिणी गुजरात के ऊपर भी चक्रवात बना हुआ है। इनके कारण मौसम प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को सम्भाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की सम्भावना है। बुधवार तक सीजन में कुल वर्षा 343.4 मिमी हो गई है।