30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जय हिंद सभा : कांग्रेसियों में उत्साह भरने आएंगी प्रियंका गांधी, भाजपा की भोपाल रैली का जवाब

Jai Hind Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को जहां भोपाल में रैली कर हुंकार भरेंगे, वहीं कांग्रेस जबलपुर में आयोजित जय हिंद सभा से इसका जवाब देगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 26 May 2025, 11:45 AM IST

Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi and Wayanad MP Priyanka Gandhi Vadra arrive at Calicut International Airport, Karipur

Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi and Wayanad MP Priyanka Gandhi Vadra arrive at Calicut International Airport, Karipur (File Photo)

Jai Hind Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को जहां भोपाल में रैली कर हुंकार भरेंगे, वहीं कांग्रेस जबलपुर में आयोजित जय हिंद सभा से इसका जवाब देगी। कांग्रेस ने पूरे देश में जय हिंद सभा के आयोजन का ऐलान किया है। जिसकी शुरूआत 31 मई को ही जबलपुर से हो रही है। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए कांग्रेस सांसद व पूर्व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सभा को सम्बोधित करने जबलपुर आएंगी। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी डिमांड थी, लेकिन उनकी व्यस्तता दूसरे स्थान में होने के कारण प्रियंका इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

Jai Hind Sabha: खास रणनीति के तहत आयोजन

कांग्रेस ने खास रणनीति के तहत पहली जय हिंद सभा के लिए जबलपुर का चुनाव किया है। आजादी के पहले यहां कांग्रेस का ऐतिहासिक त्रिपुरी महाधिवेशन आयोजित किया गया था। जिसे भारतीय राजनीति में मील का पत्थर माना जाता है। वहीं, मध्य भारत एरिया का सेना मुख्यालय और आयुध निर्माणियों का हब होने के कारण भी इस इलाके का सामरिक महत्व है। कांगे्रस जय हिंद सभा के जरिए जहां पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर और अप्रत्याशित सीजफायर के मुद्दे पर अपनी बात रखेगी। इसके साथ ही भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर भाजपा को घेरने की रणनीति भी है। खासतौर से मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया पर विवादित बयान और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना के अपमान का मुद्दा पहले से ही जोर-शोर से उठा रही है।

गजब का फर्जीवाड़ा : दोस्त के दस्तावेजों पर कर ली ‘डॉक्टरी’, डॉ. बृजराज निकला सतेंद्र!

Jai Hind Sabha: 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता आएंगे

इस सभा में प्रदेश के सभी प्रमुख नेता जबलपुर आएंगे। मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य वरिष्ठ नेता सभा में शामिल होंगे। कांग्रेस विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व पूर्व जनप्रतिनिधि इसमें मौजूद रहेंगे। तैयारी बैठकें जारी हैं, नेता गांव-गांव पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने सभा में 25 हजार कार्यकताओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा है।

Jai Hind Sabha: बरेला में हुई बैठक

नगर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी इस सभा को लेकर बैठकें कर रही है। रविवार को बरेला में इसका आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी, ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन, कौशल्या गोटियां, दिनेश यादव, संजय यादव, सम्मति सैनी, तविंदर गुजराल, राजेश पटेल, विवेक पटेल, राजकिशोर पटेल, राजेश तिवारी चमन राय ताहिर खोखर, सतेंद्र गर्ग शामिल हुए। उन्होंने सभा को लेकर आवश्यक जानकारी दी।

Jai Hind Sabha: सेना के शहीद स्मारक जाएंगी प्रियंका

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी जबलपुर प्रवास के दौरान शहीद स्मारक भी जा सकती हैं। शहीद सैनिकों की स्मृति में यह स्मारक केंट बोर्ड द्वारा बनाया गया है। उधर, कांग्रेस की जय हिंद सभा गोल बाजार के शहीद स्मारक मैदान में आयोजित की जाएगी। यहां से सैन्य परिवारों के साथ ही महाकोशल के आदिवासी वर्ग तक संदेश पहुंचाने के लिए प्रियंका अपनी बात रखेंगी।