26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

janmashtami 2017- जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, श्रीकृष्ण जी के साथ मेहरबान हो जाएंगी लक्ष्मीजी

धर्म ग्रंथों के अनुसार श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मणी देवी लक्ष्मी का अवतार थीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 12 Aug 2017, 2:01 PM IST

janmashtami ke totke, janmashtami date puja muhurt, krishna janmashtami, janmashtami 2016, janmashtami, janmashtami 2017, happy janmashtami, happy janmashtami, janmashtami date, janmashtami images,

janmashtami ke totke, janmashtami date puja muhurt, krishna janmashtami, janmashtami 2016, janmashtami, janmashtami 2017, happy janmashtami, happy janmashtami, janmashtami date, janmashtami images,

जबलपुर। भादौ महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि की जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 15 अगस्त को है। अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मणी देवी लक्ष्मी का अवतार थीं। तो अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर लिया जाए तो मां लक्ष्मी अपने आप ही भक्त पर कृपा बरसा देती है।

1- धनवान बनने के लिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।
2- इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और साधक मालामाल हो जाता है।
3- किसी कृष्ण मंदिर में जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जप करें। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को पीला वस्त्र व तुलसी के पत्ते अर्पित करें।
मंत्र- क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम:
READ MUST- Krishna Janmashtami 2017 - जानें कृष्ण जन्माष्टमी का पूजा मुहूर्त और मान्यताएं

READ MUST- हलषष्ठी व्रत कथा व पूजा विधि, जानें महत्व दीर्घायु होगा पुत्र - देखें वीडियो

4- भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबरधारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला। इस दिन पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
5- जन्माष्टमी की करीब12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं आती, तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है।
6- इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते समय कुछ रुपए इनके पास रख दें। पूजन के बाद ये रूपए अपने पर्स में रख लें। इससे आपकी जेब कभी खाली नहीं होगी।
7- जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और **** वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।