8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल के लिए मप्र के लोगों ने किया ऐसा काम होने लगी चर्चा – वीडियो

केरल के लिए मप्र के लोगों ने किया ऐसा काम होने लगी चर्चा - वीडियो  

2 min read
Google source verification
system

kerala

जबलपुर। केरल में आई भीषण बाढ़ में घिरे लाखों लोगों की मदद के लिए देश भर से लोग सामने आ रहे हैं। इस मामले में महाकोशल चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री और जबलपुर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन भी सामने आए हैं। चेंबर व एसोसिएशन ने मिलकर 15 लाख के कंबल, कपड़े व दवाइयां केरल के कोचिन भिजवाईं। गुरूवार की रात स्टेशन पार्सल कार्यालय पर दो उच्च क्षमता के पार्सल यान में इस राहत सामग्री की लोडिंग प्रारंभ हुई। इस अवसर पर चेंबर व एसोसिएशन के रवि गुप्ता, सुधीर भटीजा, राजेश चंढोक, हेमराज अग्रवाल, युवराज जैन गढ़ावाल, अखिल मिश्रा, अनूप अग्रवाल, अनिल नंदवानी, राजेश डेंगरा, चंद्रेश जैन आदि मौजूद रहे।

READ MORE- रक्षाबंधन 2018: राखी बांधने का श्रेष्ठ व शुभ मुहूर्त

news fact-

जबलपुर से केरल भेजे 15 लाख के कपड़े,कंबल व दवाइयां

चेंबर और केमिस्ट एसोसिएशन ने केरल भिजवाया सामान

20 लाख के चावल भी भेजेंगे
महाकोशल चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के रवि गुप्ता ने पत्रिका को बताया कि आगामी बुधवार को चेंबर व एसोसिएशन 20 लाख रूपए के चावल भी बाढ़ पीढि़तों की मदद के लिए केरल भिजवाएगा। उन्होंने कहा कि शहर का कोइ भी नागरिक, सामाजिक, धार्मिक अथवा व्यापारिक संगठन आदि इसमें अपनी ओर से मानवता दिखाते हुए मदद को सामने आते हैं तो वे चेंबर अथवा एसोसिएशन से संपर्क कर सकते हैं।

डीआरएम अफसरों सहित पहुंच

रेलवे ने 24 टन क्षमता के दो पार्सलयान राहत सामग्री भेजने के लिए उपलब्ध कराए हैं। केरल में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए भेजी जा रही सामग्री के लिए रेलवे भी मुफ्त व्यवस्था कर रहा है। गुरूवार की रात राहत सामग्री लोडिंग के दौरान डीआरएम डॉ. मनोज सिंह, सीनियर डीसीएम आनंद कुमार, डीसीएम सुनील श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे। बताया गया कि 15 लाख की दवाइयों, कंबल, कपड़ों से भरे दोनों पार्सलयान विंध्यांचल एक्सप्रेस में जोड़कर इटारसी फिर वहां केरल जाने वाली सुपरफास्ट गाड़ी में जोड़कर कोचिन भिजवाए जाएंगे।