6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

college girl को उठाकर कार में ले गए नेता, देखें वीडियो

- महाराष्ट्र कालेज की है छात्रा, कालेज में मचा हडक़ंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 27 Nov 2017, 1:19 PM IST

kidnapping: leaders picking girl in car

kidnapping: leaders picking girl in car

जबलपुर। शहर की एक कालेज छात्रा को जबरिया कार में उठाकर ले जाने की सूचना आई है। महाराष्ट्र कालेज की यह छात्रा छात्रसंघ चुनाव में खड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि एक छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने इस छात्रा को जबरन कार में बैठाया और कहीं ले गए। कालेज स्टूडेंट के साथ हुई इस घटना से कालेज में हडक़ंप मच गया। पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई और छात्रा की तलाश में जुट गई। शहर में तगड़ी घेराबंदी भी कर दी गई है

read also- Supreme Court के चीफ जस्टिस आएंगे २ को, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

ज्वाइंट सेके्रटरी के लिए खड़ी हुई थी स्टूडेंट
चुनाव में खड़ी हो रही छात्रा को जबरन उठाकर ले जाने की यह घटना सुबह-सुबह हुई। शहर के अन्य प्राइवेट कालेजों की तरह महाराष्ट्र कालेज में भी आज छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। सूचना के अनुसार यह स्टूडेंट कालेज में ही थी तभी कुछ स्टूडेंट्स उसे जबर्दस्ती एक कार में बैठाकर ले गए। बताया जा रहा है जिस स्टूडेंस को कार में ले जाया गया है वह कालेज में हो रहे चुनाव में ज्वाइंट सेके्रटरी के लिए खड़ी हुई थी। स्टूडेंट को यूं जबरन कार में ले जानेवाले स्टूडेंट्स एक बड़े छात्र संगठन से जुडे पदाधिकारी बताए जा रहे हैं।

read also-breaking news- Bhopal gangrape: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा,दोषी पुलिस कर्मियों पर क्या होगी कार्रवाई

कड़ी सुरक्षा को धता बताया
गौरतलब है कि कॉलेजों में चुनाव प्रक्रिया शुरु होने के कारण आज पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। कालेजों के आसपास न केवल बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है बल्कि कई बड़े कालेजों में तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी खुद ही मोर्चा संभाले हुए हैं। बिना आई कार्ड के अंदर जाने ही नहीं दिया जा रहा है। छात्रसंघ चुनावों के अंतर्गत आज कक्षा प्रतिनिधि के साथ ही विभिन्न पदों के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया शुरु हुई। जिले के 44 कॉलेजो में छात्र संघ निर्वाचन की प्रक्रिया आज सम्पन्न होगी।